अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाली हेमा मालिनी के जन्मदिन के मौके पर हम शाहरुख के फैंस को एक अहम खबर बताने जा रहे हैं। हेमा ने ही किंग खान शाहरुख खान को पहली बार ब्रेक दिया था, वहीं एक बात से काफी नफरत करती हैं। दरअसल करियर के शुरुआती दौर में शाहरुख खान ने एक ऐसी फिल्म की थी, जिसकी निर्माता-निर्देशक लोकप्रिय हेमा मालिनी थीं।
मुंबई आने के बाद शाहरुख खान को फिल्म करने के जो पहले ऑफर मिले हैं, उनमें से एक हेमा मालिनी निर्देशित फिल्म 'दिल आसनां है' भी थी। हेमा इस फिल्म की निर्माता और निर्देशक दोनों ही थीं। हालांकि शाहरुख इस फिल्म के लिए उनकी पहली पंसद नहीं थे, लेकिन जब दूसरे कलाकारों से बात न बनीं तो उन्होंने शाहरुख को लेकर यह फिल्म बनानी शुरू की।
कहा जाता है कि हेमा मालिनी शाहरुख के बोलने के स्टाइल और उनके बालों से बहुत ज्यादा चिढ़ती थीं। बाद में उन्हें उनकी बोलने का स्टाइल तो भा गया, लेकिन वह हमेशा ही शाहरुख के बालों के पीछे पड़ी रहतीं थी। शाहरुख ने एक बार इस बात का जिक्र भी किया था कि वे जब पहली बार हेमा मालिनी से फिल्म के सिलसिले में मिलने गए तो हेमा ने उनसे कहा कि उन्हें शाहरुख की नाक बहुत अच्छी लगती है।
धर्मेंद्र की मौजूदगी में हुई इस बातचीत में हेमा ने शाहरुख से कहा कि तुम अच्छे एक्टर बन सकते हो, लेकिन तुम्हें अपने बाल कटवाने होंगे। ये बाल बहुत ही अजीब हैं। शूटिंग के लिए जब हेमा शाहरुख के हेयर स्टाइल से खुश नहीं हुईं तो उन्होंने खुद शाहरुख के बाल बनाए। बाद में हेमा मालिनी की सोच में काफी बदलाव आ गया था और शाहरुख खान ने भी अपने लंबे बालों की वजह से एक के बाद एक कईं हिट फिल्में दीं।
1976 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में हेमा ने कहा था कि वो धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर को बहुत पसंद करती हैं। लेकिन धर्मेंद्र के बिना नहीं रह सकतीं। वहीं धर्मेंद्र समझ नहीं पा रहे थे कि पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कैसे करें। क्योंकि प्रकाश कौर, धर्मेंद्र को तलाक देने को तैयार नहीं थीं। आखिरकार हेमा और धर्मेंद्र ने वो फैसला लिया जो वो कभी नहीं लेना चाहते थे। दोनों ने इस्लाम धर्म कबूल कर शादी करने का फैसला लिया।