Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र: अभिनेता की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं पत्नी हेमा मालिनी; कहा- जानती हूं आत्मा अमर है, मगर...

Tue, 24 Nov 2026 12:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 24 Nov 2026 12:22 PM IST
सार

  • धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
  • हीमैन को याद करते हुए हेमा मालिनी ने भगवद गीता की शिक्षाओं का जिक्र किया है। 
  • हेमा ने दिवंगत अभिनेता को याद करने के लिए लाखों फैंस का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
Hema Malini Gets Emotional On Dharmendra First Death Anniversary says he was Not Just My Husband
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के निधन को एक साल बीत चुका है, मगर उनके करीबी और फैंस आज भी उन्हें बहुत प्यार से याद करते हैं। आज उनकी पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दिवंगत पति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए एक मार्मिक नोट लिखा।
Trending Videos
Hema Malini Gets Emotional On Dharmendra First Death Anniversary says he was Not Just My Husband
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी - फोटो : एक्स@dreamgirlhema
धर्मेंद्र की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी
धर्मेंद्र की पुण्यतिथि पर हेमा मालिनी ने उनके साथ अपनी कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'पूरा एक साल बीत गया है लेकिन मेरा दुख कम नहीं हुआ है। मैं एक ऐसे इंसान को खोने का शोक मना रही हूं, जो सिर्फ मेरे पति ही नहीं, सब कुछ थे। वह मेरे दोस्त, मार्गदर्शक और मेरी ताकत थे। असल में वह ही मेरा अस्तित्व थे।'
Hema Malini Gets Emotional On Dharmendra First Death Anniversary says he was Not Just My Husband
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी - फोटो : एक्स@dreamgirlhema
जमीन से जुड़े रहे अभिनेता
'शोले' की अभिनेत्री ने आगे कहा, 'उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है। उनका शानदार व्यक्तित्व, उनका स्वाभाविक अच्छापन उनके पूरे स्वभाव में झलकता था। वह एक ऐसे अनोखे इंसान थे, जो सफलता के शिखर पर पहुंचने के बावजूद हमेशा जमीन से जुड़े रहे और अपनी जड़ों से जुड़े रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini Gets Emotional On Dharmendra First Death Anniversary says he was Not Just My Husband
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी - फोटो : एक्स@dreamgirlhema
हेमा ने किया गीता का जिक्र
हेमा मालिनी ने पोस्ट में भगवद गीता की शिक्षाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने माना कि आत्मा अमर होती है और पुनर्जन्म लेती है लेकिन फिर भी उन्हें धर्मेंद्र की प्यार भरी मौजूदगी की बहुत याद आती है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता को याद करने और उनकी विरासत के बारे में दिल छू लेने वाले संदेश साझा करने के लिए उनके लाखों फैंस का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Hema Malini Gets Emotional On Dharmendra First Death Anniversary says he was Not Just My Husband
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र को याद करते हुए
  • हिंदी सिनेमा के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक, धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उनके निधन से बॉलीवुड में एक युग का अंत हो गया।
  • बहुमुखी प्रतिभा और यादगार अभिनय के लिए मशहूर इस दिग्गज कलाकार का करियर छह दशकों से भी अधिक लंबा रहा।
  • रोमांटिक ड्रामा से लेकर एक्शन से भरपूर फिल्मों तक, उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दीं।
  • उनकी फिल्मों में 'शोले', 'चुपके चुपके', 'अनुपमा', 'अपने', 'यमला पगला दीवाना' और 'फूल और पत्थर' शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed