संजय लीला भंसाली को उनके शानदार काम के लिए जाना जाता है। वहीं, उन्हें एक सख्त निर्देशक और अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। वे अपने साथियों से गाली देकर और सख्ती से बात करते हैं इस बारे में बात हो चुकी है। हाल ही में हर्ष लिंबाचिया ने इस बारे में बात की है।
2 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @bharti.laughterqueen
हर्ष सुनाया संजय लीला भंसाली का किस्सा
कॉमेडियन और अभिनेता हर्ष लिंबाचिया ने बताया कि वे संजय लीला भंसाली के साथ एक सहायक के तौर पर काम करने उतरे थे। जहां उन्होंने एक सहायक के साथ उन्हें दुर्व्यवहार करते देखा तो वे वहां से भाग गए थे। हर्ष ने बताया कि उन्होंने एक “डबल मीनिंग सेक्स कॉमेडी स्क्रिप्ट” सुनाने के बाद वह नौकरी हासिल की थी, जिसने उन्हें हंसाया था।
3 of 5
संजय लीला भंसाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली ने कही ये बात
“मैं कई साल पहले भंसाली से मिला था और मैंने उन्हें एक डबल मीनिंग सेक्स कॉमेडी स्क्रिप्ट सुनाई थी। मुझे नहीं पता कि क्यों लेकिन मैंने उन्हें यह सुनाई और वे खूब हँसे। उन्होंने कहा, ‘हर्ष, मैं इसे प्रोड्यूस नहीं कर सकता लेकिन यह बहुत अच्छा है। तुम्हें आकर मेरी सहायता करनी चाहिए, मुझे तुममें कुछ खास बात दिखती है।”
4 of 5
संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में की भंसाली की मदद
उन्होंने याद करते हुए कहा, "मैंने टीवी पर जो कुछ भी कर रहा था, सब छोड़ दिया। मैं उस समय कॉमेडी सर्कस कर रहा था। और मैं गोलियों की रासलीला राम-लीला के सेट पर आ गया।" फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए देखा, मैं तुरंत वहां से निकल गया। जब मैं वहां से निकल गया तो भंसाली ने उसे भी बहुत बुरा भला कहा। इस पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसी जगह नहीं रुक सकता जहां लोग मुझे गाली दें।
5 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @bharti.laughterqueen
शो होस्ट करते हैं हर्ष
वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्ष लिंबाचिया खतरा खतरा खतरा, हम तुम, क्वारंटाइन, इंडियाज बेस्ट डांसर, एंटरटेनमेंट की रात-हाउसफुल जैसे शो होस्ट कर चुके हैं। इसके साथ ही वे अपनी पत्नी के साथ पॉडकास्ट में भी नजर आते हैं।