KGF एक्टर यश (Yash) का आज जन्मदिन है। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। यश ने अपने करियर की शुरुआत मोगीना मनसु (Moggina Manasu) (2008) से की थी। इस फिल्म में उनके साथ राधिका (Radhika) थीं जिससे बाद में यश ने शादी कर ली। यश ने वैसे तो राजाधानी, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी और किराटका जैसी फिल्में की हैं लेकिन उनकी पहचान केजीएफ चैप्टर 1 से ज्यादा होती है। यश के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
यश का जन्म कर्नाटक के हसन जिले में हुआ था। यश के पिता अरुण कुमार जे KSRTC ट्रांसपोर्ट सर्विस में काम करते थे। बाद में वह BMTC ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर की नौकरी करने लगे। आज भी यश के पिता बस चलाते हैं। उनका मानना है कि इसी काम की बदौलत वह यश को इतना बड़ा बना पाए। इसलिए वो ये नौकरी कभी नहीं छोड़ेगे। यश के बचपन के दिन मैसूर में बीते थे जहां उन्होंने महाजन हाई स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा ली। अपनी पढ़ाई के तुरंत बाद, वह बिनाका नाटक मंडली में शामिल हो गए।
3 of 5
युवा राजकुमार और श्रीदेवी के वेडिंग रिसेप्शन में यश
- फोटो : instagram
यश ने साल 2013 के बाद कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ी। साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ा का बिजनेस किया। जोकि कन्नड़ सिनेमा में अब तक का रिकॉर्ड है। यश ने अपनी को एक्टर राधिका पंडित से शादी की है। मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे पर मर मिटे।
दोनों की सगाई 12 अगस्त 2016 को गोवा में हुई। इसके बाद उन्होंने 9 दिसंबर 2016 को बैंगलोर में एक निजी समारोह में शादी की। इतना ही नहीं यश ने अपनी शादी के रिसेप्शन में पूरे कर्नाटक को न्योता दिया था। दोनों के दो बच्चे हैं। अपनी मेहनत के बलबूते यश ने आज जो पहचान बनाई है उसकी दुनिया दीवानी है। India Today के मुताबिक यश के पास 40 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। इनके पास एक तीन करोड़ का बंगला भी है।
5 of 5
Rangasthalam, KGF
- फोटो : amar ujala
यश अब एक एनजीओ चलाते हैं। ये संस्था कई जरूरत लोगों की मदद करती है। उन्होंने कई करोड़ों रुपये खर्च कर झील बनवाई है ताकि लोग साफ पानी पी सके। फिलहाल यश अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘KGF’ के दूसरे पार्ट की शूटिंग में व्यस्त है। अपनी इस आने वाली फिल्म के बारे में यश कई इंटरव्यूज़ में कहते सुनाई दिए हैं कि ये फिल्म पहले पार्ट के मुकाबले बड़े स्केल की और उससे बेहतर होगी। इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं।