छोटे पर्दे की अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा 8 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। आज वह अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपनी शादी के बाद एक्ट्रेस का यह दूसरा बर्थडे है। नील और ऐश्वर्या 'गुम हैं किसी के प्यार में' सीरियल में देवर भाभी का किरदार अदा करते दिखाई देते हैं, हालांकि असल जिंदगी में दोनों टीवी के लवली कपल्स में से एक हैं। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की प्रेम कहानी भी बेहद फिल्मी है। जिस सीरियल में दोनों देवर भाभी हैं, उसी के सेट पर इनका प्यार परवान चढ़ने के बाद शादी तक पहुंचा। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी।
Aishwarya Sharma: सीरियल के सेट पर एक दूजे को दिल दे बैठे थे ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन