बॉक्स ऑफिस: छुट्टी के दिन अक्षय-सैफ की फिल्म को मिला फायदा! 'हनुमान अंश' के आगे कितनी हुई 'हैवान' की कमाई?
Haiwaan Box Office Collection: फिल्म ‘हैवान’ में सैफ अली खान और अक्षय कुमार जादू दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुआ। फिल्म अब तक किसी भी दिन 4 करोड़ का आंकड़ा छूने में भी असफल रही। जानें क्या रविवार को कितनी हुई फिल्म की कमाई?
विस्तार
प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक नहीं रही। सैफ अली खान और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों के होेने के बावजूद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। ओपनिंग डे पर भी फिल्म कोई खास कमाई नहीं कर सकी। वहीं तीसरे दिन रविवा को तो इसका हाल और बुरा रहा। जानें छुट्टी के इस दिन फिल्म ने कितना फायदा उठाया?
रविवार को कितनी हुई कमाई?
फिल्म 'हैवान' शुक्रवार 11 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई है।
- पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 3 करोड़ का कलेक्शन किया था।
- दूसरे दिन फिल्म ‘हैवान’ ने 2.50 करोड़ का कारोबार किया।
- वहीं अपने पहले रविवार यानी तीसरे दिन ही फिल्म का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा।
- रविवार देर रात तक इस फिल्म ने मात्र 1.85 करोड़ रुपये ही कमाए।
- इस तरह ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड की कुल कमाई मात्र 7.35 करोड़ रही है।
‘हनुमान अंश’ अब भी दे रही टक्कर
इस फिल्म को सबसे ज्यादा नुकसान ‘हनुमान अंश’ से हुआ है। फिल्म अपने छठे हफ्ते में भी हर दिन 'हैवान' से चार से पांच गुना ज्यादा कमा रही है। शुक्रवार को इसने 10.50, शनिवार को 18.50 और रविवार को 22.50 करोड रुपये कमाए। इसका कुल कारोबार अब 214.63 करोड़ रुपये का हो चुका है।
'मिर्जापुर द मूवी' का भी बेहतर कलेक्शन
इस वीकेंड मिर्जापुर द मूवी ने भी हैवान से ज्यादा कमाई की। फिल्म ने शुक्रवार को 9.50 करोड़, शनिवार को 13.50 कराेड़ और रविवार को 13.25 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 184.70 हो चुका है।
फिल्म ‘हैवान’ के बारे में
फिल्म ‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई मलयालम थ्रिलर फिल्म 'ओप्पम' की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म से अक्षय और सैफ ने 18 साल बाद एक दूसरे के साथ पर्दे पर वापसी की। आखिरी बार साल 2008 में 'टशन' में दोनों को एक साथ देखा गया था। फिल्म में सैफ और अक्षय के अलावा सैयामी खेर और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं।