गुरु रंधावा की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें उनकी नाक से खून बहता हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखकर फैंस उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।
2 of 5
guru randhawa
- फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल यह तस्वीर उस समय की है जब गुरु रंधावा कश्मीर में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और बहुत अधिक ठंड की वजह से उनकी नाक से खून बहने लगा था।
3 of 5
guru randhawa
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि गुरु रंधावा कश्मीर में माइनस तापमान में शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि माइनस 9 डिग्री सेल्सियस में शूटिंग करना बहुत मुश्किल है, पर मेहनत ही आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है। हमने कश्मीर में अच्छी शूटिंग की। जल्द ही टी-सिरीज पर मिलेंगे।
4 of 5
guru randhawa
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर को पोस्ट किया। इसके बाद से उनके फैंस की चिंता को साफ देखा जा सकता है। यूजर्स उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
5 of 5
guru randhawa
- फोटो : इंस्टाग्राम
मालूम हो कि गुरु रंधावा ने हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ कश्मीर की वादियों से कई फोटोज शेयर किए थे। कश्मीर के गुलमर्ग में उन्होंने मृणाल के साथ आने वाले म्यूजिक वीडियो 'अभी ना छोड़ो मुझे' की शूटिंग की थी।