फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor Khan Extends wishes On Aunty Rima Jain birthday says you make our lives so much more happier

रीमा कपूर का जन्मदिन: करीना कपूर ने दी बुआ को बधाई; कहा- आपने हमारी जिंदगी को और खुशहाल बनाया है

Mon, 28 Sep 2026 12:49 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Sep 2026 12:49 PM IST
सार

Rima Jain Kapoor Birthday: करीना कपूर खान की बुआ रीमा जैन आज 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर बेबो ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Extends wishes On Aunty Rima Jain birthday says you make our lives so much more happier
रीमा कपूर-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रीमा जैन कपूर का आज जन्मदिन है। वे शोमैन राज कपूर की छोटी बेटी हैं। बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर मनोज जैन से शादी के बाद वे रीमा जैन हो गईं। बुआ के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने एक स्पेशल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है और बधाई दी है।

विज्ञापन

Kareena Kapoor Khan Extends wishes On Aunty Rima Jain birthday says you make our lives so much more happier
रीमा कपूर-सैफ अली खान-नीतू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर ने बुआ पर लुटाया प्यार
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक वीडियो कोलाज पोस्ट किया है, जिसमें ढेर सारी यादगार तस्वीरे हैं। उन्होंने बुआ को विश करते हुए बेहद प्यारा कैप्शन लिखा है। करीना ने लिखा है, 'हमारी रीमा आंटी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। हमें आपसे बहुत प्यार है। आप हमारी जिंदगी को और भी ज्यादा खुशहाल और मजेदार बनाती हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोहा-रिद्धिमा कपूर ने दी शुभकामना
करीना कपूर की अपनी रीमा बुआ के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। करीना कपूर के पोस्ट पर फैंस ने भी शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। करीना की ननद और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे। खूब सारा प्यार'। नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी बुआ को बधाई दी है। इसके अलावा अमृता अरोड़ा ने भी कमेंट किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


विज्ञापन

Kareena Kapoor Khan Extends wishes On Aunty Rima Jain birthday says you make our lives so much more happier
कपूर फैमिली - फोटो : इंस्टाग्राम

नीतू सिंह ने दी नदद रीमा को बधाई 
नीतू सिंह ने भी अपनी ननद रीमा को बधाई दी है और लिखा है, '70वां जन्मदिन मुबारक हो। टीन एज से अब तक हम दोनों ने खूब सारी चीजें शेयर की हैं। ईश्वर कृपा करें और ये प्यार बना रहे'। 


रणबीर कपूर को नीतू सिंह ने दी दुआएं
आज 28 सितंबर को कपूर परिवार के एक और सदस्य का जन्मदिन है और वे हैं रणबीर कपूर। नीतू सिंह ने बेटे को भी बधाई देते हुए पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो रण। तुम मेरे हो और यह मेरा सौभाग्य है'।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed