फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Mushtaq Khan waqf his land to Mosque family says this shows his religious faith

मुश्ताक खान: निधन से पहले मस्जिद के नाम वक्फ की अपनी जमीन, धार्मिक विश्वास को लेकर परिवार ने कही ये बात

Mon, 28 Sep 2026 03:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 28 Sep 2026 03:49 PM IST
सार

Mushtaq Khan: मुश्ताक खान ने अपने निधन से पहले अपनी निजी जमीन मस्जिद को वक्फ की थी। अभिनेता के इस फैसले की उनके इलाके में चर्चा है।
 

विज्ञापन
Bollywood Actor Mushtaq Khan waqf his land to Mosque family says this shows his religious faith
मुश्ताक खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर 2026  को निधन हो गया। अपने निधन से पहले अभिनेता ने एक ऐसा कदम उठाया था, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव में अपनी जमीन मस्जिद के नाम वक्फ (दान) कर दी थी। 
विज्ञापन

मुश्ताक ने मस्जिद के नाम वक्फ की जमीन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने पूरे होशोहवास में एक वसीयत तैयार की। उसमें उन्होंने अपनी जमीन को परिवार को देने के बजाए मस्जिद के लिए वक्फ करने की इच्छा जताई। मुश्ताक खान के परिवार वालों और स्थानीय लोगों का कहना है कि अभिनेता धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Actor Mushtaq Khan waqf his land to Mosque family says this shows his religious faith
मुश्ताक खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता के विश्वास से जुड़ा था फैसला
परिजनों का यह भी कहना है कि जमीन को मस्जिद के नाम करना उनके धार्मिक विश्वास और सामाजिक जुड़ाव से जुड़ा फैसला था। वक्फ की जमीन का इस्तेमाल वसीयत और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार होगा। मुश्ताक अहमद खान के इस फैसले की इलाके में चर्चा हो रही है।

फातिमा सना शेख: अभिनेत्री ने क्यों की सलमान खान की तारीफ? कहा- जब आपके जैसी बड़ी हस्ती...; जानें पूरा मामल

विज्ञापन

किस बीमारी से पीड़ित थे मुश्ताक खान?
बता दें कि अभिनेता मुश्ताक खान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी हालत काफी गंभीर थी। वह कैंसर की आखिरी स्टेज में थे। मुश्ताक खान का मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली थी। 

Bollywood Actor Mushtaq Khan waqf his land to Mosque family says this shows his religious faith
मुश्ताक मौहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला
बचपन से था अभिनय का शौक
  • मुश्ताक खान का जन्म 31 दिसम्बर 1959 को मध्य प्रदेश के बालाघाट में हुआ था। 
  • उन्होंने कम उम्र से ही लोगों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया। 
  • बचपन में उन्होंने रामलीला में काम किया। कॉलेज मे भी उन्होंने नाटकों में काम किया। 
  • इनके काम से खुश होकर इन्हें आर्ट्स एंड कल्चर प्रोग्राम का सेक्रेटरी बना दिया गया।

मुश्ताक खान की मशहूर फिल्में
मुश्ताक खान का फिल्मी सफर फिल्म 'थोड़ी सी बेवफाई' से शुरू हुआ। उनकी दूसरी फिल्म 'कब्जा' थी। मुश्ताक खान ने 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'साथी', 'आशिकी', 'जूनून', 'गुमराह', 'गोपी किशन', राजा', 'वेलकम', 'गदर', 'क्रन्तिवीर', 'हम हैं राही प्यार के', 'नाराज' और 'सर' जैसी सैकड़ों फिल्मों में छोटे रोल किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed