फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Disha Patani sister Khushboo urges girls to use air pistols after Jamui incident

जमुई नाबालिग प्रकरण: 'लड़कियों आप पिस्तौल चलाना सीखिए'; दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता

Mon, 28 Sep 2026 03:42 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

Khushboo Patani On Girls Safety: अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशूब पाटनी ने महिला सुरक्षा पर चिंता जताई है। उन्होंने लड़कियों को सुझाव दिया है कि वे पिस्तौल चलाने का प्रशिक्षण लें।

विज्ञापन
Disha Patani sister Khushboo urges girls to use air pistols after Jamui incident
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की और उसके साथी के साथ हुई छेड़छाड़ व मारपीट की घटना पर अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने चिंता जताई। उन्होंने समाज के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। इसी के साथ उन्होंने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लड़कियों को पिस्तौल चलाना सीखने की गुजारिश की। इसके लिए उन्होंने एयर पिस्तौल चलाने का प्रशिक्षण लेने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन

दिशा ने आत्मरक्षा सीखने को किया प्रेरित
दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में बतौर अधिकारी सेवाएं दे चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए महिलाओं से कम्प्रैस्ड-गैस एयर पिस्तौल का इस्तेमाल करके आत्मरक्षा सीखने की अपील की है। बिहार के जमुई जिले में हुई घटना के बाद उन्होंने यह सुझाव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Disha Patani sister Khushboo urges girls to use air pistols after Jamui incident
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

खुशबू पाटनी ने वीडियो शेयर कर दिया डेमो
खुशबू पाटनी ने वीडियो में एयर पिस्तौल का डेमो भी दिखाया। इसी के साथ उन्होंने लड़कियों से आसपास की किसी शूटिंग रेंज में सही ट्रेनिंग लेने की सलाह दी। उन्होंने पोस्ट के साथ डिस्क्लेमर लिखा है, 'सिर्फ आत्मरक्षा के लिए। यह कोई खिलौना नहीं है। चाहे यह असली हो या नकली, आपको इसका इस्तेमाल समझदारी और जिम्मेदारी से करना चाहिए। 177 एयर पिस्टल ग्लॉक 17 जेन 4, सिर्फ शैक्षिक उद्देश्यों के लिए'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Major Khushboo Patani (@khushboo_patani)


विज्ञापन

क्या था मामला?
खुशबू पाटनी की महिला सुरक्षा को लेकर यह प्रतिक्रिया बीते दिनों 19 सितंबर को बिहार के जमुई जिले में हुई एक घटना पर लोगों के गुस्से के बाद आई हैं। इसमें 10वीं क्लास के दो छात्र एक लोकल टूरिस्ट स्पॉट से लौटते समय एक ग्रुप द्वारा रोके गए और परेशान किए गए। उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई। बाद में इस उत्पीड़न का वीडियो फ़ुटेज ऑनलाइन सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed