टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे। उन्होंने भगवान शिव पर कई एलबम बनाए जो आज महाशिवरात्रि के मौके पर सुने जा रहे हैं। गुलशन कुमार ने भोले शंकर के कई मंदिर भी बनवाए थे। उन्होंने नागेश्वर मंदिर का पुनः निर्माण भी करवाया था। मंदिर के परिसर में एक भव्य ध्यान एवं पद्मासन मुद्रा में शिव प्रतिमा लगाई गई है। संघर्षपूर्ण जीवन बिताने के बाद अपने संगीत और उसके प्रति लगन से उन्होंने एक खास मुकाम हासिल किया था लेकिन कुछ लोगों को उनकी तरक्की रास नहीं आई। ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि गुलशन कुमार की हत्या की गई थी।
Gulshan Kumar: जब पूजा करके लौट रहे गुलशन कुमार पर बरसाई गई थीं ताबड़तोड़ गोलियां, मंदिर के बाहर हुई थी भगवान शिव के भक्त की मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन