निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय से अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने हिंदी सिनेमा में वही रुतबा हासिल कर लिया है, जो विकी कौशल ने रणबीर कपूर की फिल्म संजू से हासिल किया था। सिद्धांत के फोन की घंटियां इस फिल्म की रिलीज होने के बाद से बंद नहीं हो रही हैं। सिद्धांत की जुबानी, उनकी बलिया से मुंबई तक की कहानी।
2 of 5
siddhant chaturvedi
- फोटो : social media
'मैं बलिया से हूं, छह साल का था तब मुंबई आ गया। यहीं पला बढ़ा पर जिस तरह की बोली हमने गली ब्वॉय में बोली, वैसी इतने साल मुंबई में रहकर सीखी नहीं थी। पर मेरा ये मानना है कि अगर आपको साफ हिंदी बोलनी आती है तो आप दुनिया की कोई भी भाषा बोल सकते हैं। छह साल पहले मैंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मन बनाया और खुद को तैयार करना शुरू किया लेकिन मैंने कोई स्ट्रगल जैसा कुछ नहीं किया। एक दो फिल्में और भी थीं जो फाइनल हो गईं। शूटिंग से ठीक पहले किसी न किसी स्टार किड की वहां एंट्री हो जाती थी। कुछ ऐसी कहानियां भी मिलीं जिन्हें मैं करना नहीं चाहता था।'
3 of 5
siddhant chaturvedi
- फोटो : social media
'फिर, मेरी मुलाकात जोया अख्तर से हुई। वह किसी जादूगरनी से कम नहीं हैं। सिनेमा में मेरा जन्म उनकी वजह से हुआ है तो मैं उन्हें अपनी मां ही मानता हूं। उन्होंने मुझे काफी प्यार से संभाला और हम दोनों की इसी आपसी समझ से बना गली ब्वॉय का किरदार, एमसी शेर। इस रोल को लेकर मुझे अब वह लोग भी फोन कर रहे हैं जो कभी मेरी हंसी उड़ाया करते थे। बचपन में मेरे बाल घुंघराते थे तो मुझे मैगी नूडल कहकर चिढ़ाते थे। मेरी आँखें छोटी हैं तो उस पर भी कमेंट होते थे। मेरे खिलाफ एक गैंग काम करता था, हर बार परफॉरमेंस से पहले मुझे डांस ग्रुप से निकलवा देते थे। मैं सीधा साधा लड़का, छल कपट मुझे नहीं आता लेकिन, मेरा मन साफ है, उनके फोन मैं अब भी उठाता हूं लेकिन सबका बात करने का अंदाज बदल चुका है।'
4 of 5
siddhant chaturvedi
- फोटो : social media
'एक्टिंग की शुरूआत मैंने मिमिक्री से की। फिर नाटकों में खूब काम किया। इसके बाद यूं ही खेल खेल में मैंने एक फ्रेश फेस कंपटीशन में हिस्सा लिया। सुशांत राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज उसके जज थे और रीजनल से लेकर नेशनल तक सारे राउंड मैं जीत गया। फिर ये एमसी शेर। गली ब्वॉय में जोया के अलावा रणवीर ने भी मेरी बहुत मदद की। फिल्म की पहली स्क्रीनिंग के बाद मैं पांच मिनट तक तो उनके गले लगकर रोया। वह हमेशा बोलते रहते थे, ‘तुझमे वो बात है।‘ बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद रणवीर का फोन आया, बोले, ‘तूने तो विस्फोट कर दिया है।’
5 of 5
Siddhant Chaturvedi
- फोटो : instagram
'गली ब्वॉय के बाद मैं इनसाइड एज के सीजन 2 में नजर आऊंगा। वैसे मेरी दिली इच्छा है कि मैं संजय लीला भंसाली के साथ कोई पौराणिक फिल्म में काम करूं। उनकी फिल्म मेकिंग और मेरे दादाजी का रामायण, महाभारत की कहानियां सुनाने का तरीका एक जैसा है। शिव पुराण, महापुराण से निकली कहानियां मुझे ऊर्जा देती हैं।'