फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   GP Sippy Death Anniversary: producer GP Sippy gave the first break to Salim Javed For movie Andaz Know Details

GP Sippy: वह निर्माता जिसने दी सलीम-जावेद को पहली नौकरी, इस फिल्म से चल पड़ा साथ काम करने का सिलसिला और फिर..

Wed, 25 Dec 2024 01:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Dec 2024 01:04 PM IST
सार

GP Sippy Death Anniversary: दिग्गज निर्माता-निर्देशक गोपालदास परमानंद सिपाहीमलानी यानी जीपी सिप्पी साहब की आज पुण्यतिथि है। सलीम-जावेद की जोड़ी को सिनेमा में पहला मौका देने का श्रेय उन्हीं को जाता है। चलिए जानते हैं

विज्ञापन
GP Sippy Death Anniversary: producer GP Sippy gave the first break to Salim Javed For movie Andaz Know Details
जीपी सिप्पी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो युवा होनहार लड़के सिनेमा की दुनिया में अपने लिए अवसर तलाश रहे थे। दोनों की कलम में धार थी। उन्हें काम तो मिल रहा था, लेकिन अपने ही काम पर नाम नहीं मिल रहा था। जीपी सिप्पी ने दोनों लड़कों को सिप्पी फिल्म्स में बतौर रेजीडेंट स्क्रीनराइट काम पर रख लिया। फिर फिल्म की पटकथा लिखने का मौका दिया। दोनों लड़कों को आज सलीम-जावेद की जोड़ी के रूप में दुनिया जानती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जावेद अख्तर और सलीम खान की। फिल्म लेखन में इन्हें पहला ब्रेक जीपी सिप्पी साहब से मिला था। आज सिप्पी साहब की पुण्यतिथि पर जानते हैं यह किस्सा...

विज्ञापन

GP Sippy Death Anniversary: producer GP Sippy gave the first break to Salim Javed For movie Andaz Know Details
सलीम खान-जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस तरह मिले जादू-गुल्लू और लिखी पहली फिल्म
यूं तो सलीम-जावेद ने पहली फिल्म लिखी 'अधिकार' (1971)। इस फिल्म की पटकथा दोनों ने महज 12 दिनों के अंदर रच डाली। हालांकि, इस फिल्म में दोनों को क्रेडिट नहीं मिला। दरअसल, इस फिल्म में दोनों ने भूत लेखन (घोस्ट राइटिंग) की। 'अधिकार' फिल्म मिलने की कहानी भी दिलचस्प है। एसएम सागर की फिल्म 'सरहदी लुटेरा' में गुल्लू यानी सलीम खान सेकेंड लीड एक्टर के रूप में काम कर रहे थे। जादू यानी जावेद अख्तर असिस्टेंट डायरेक्टर थे। एक दिन फिल्म के राइटर के लापता होने पर डायरेक्टर ने जावेद अख्तर को ही सीन लिखने का मौका दिया और वह सीन सलीम खान को इतने पसंद आए कि उन्होंने तुरंत जावेद अख्तर से मुलाकात की। दोनों एक-दूसरे के दोस्त बन गए और फिर बनी सलीम-जावेद की जोड़ी। एसएस सागर ने ही फिर दोनों को एक दिन साथ बिठाकर फिल्म लिखने को मौका दिया।

ये खबर भी पढ़ें:
बाइस्कोप: आज ही के दिन रिलीज हुई थी सलीम-जावेद की पहली फिल्म 'अधिकार', ऐसे बनी जादू और गुल्लू की जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

GP Sippy Death Anniversary: producer GP Sippy gave the first break to Salim Javed For movie Andaz Know Details
फिल्म अधिकार - फोटो : सोशल मीडिया

'अधिकार' में नहीं मिला अपना अधिकार!
जिस वक्त एसएस सागर ने सलीम-जावेद को स्क्रिप्ट लिखने का मौका दिया तब दोनों ही खाली थे। इसे लिखने के लिए सलीम-जावेद को उन दिनों पांच हजार रुपये मिले थे। पैसे ही उन दिनों दोनों की पहली जरूरत थी। फिल्म के क्रेडिट्स में दोनों का नाम कहीं नहीं था। लेकिन, एसएम सागर के असिस्टेंट सुधीर वाही को दोनों का काम इतना पसंद आया कि उन्होंने दोनों को सिप्पी फिल्म्स के दफ्तर जाकर जीपी सिप्पी से मिलने को कहा। इस तरह दोनों को सिप्पी फिल्म्स में नौकीर मिल गई। फिर रमेश सिप्पी और सलीम-जावेद की तिकड़ी बनी। इस तिकड़ी की पहली फिल्म बनी 'अंदाज'।

ये खबर भी पढ़ें:
GP Sippy: इनका नाम लेते हुए लड़खड़ाती थी अंग्रेजों की जुबान, गोपालदास परमानंद सिपाहीमलानी कैसे बने जीपी सिप्पी

विज्ञापन

GP Sippy Death Anniversary: producer GP Sippy gave the first break to Salim Javed For movie Andaz Know Details
सलीम जावेद की लिखी फिल्म 'शोले' - फोटो : सोशल मीडिया

सिप्पी फिल्म्स के लिए लिखीं ये फिल्में
'अंदाज' में सलीम-जावेद के लेखन का अंदाज इतना पसंद आया कि फिर जीपी सिप्पी के लिए दोनों ने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी। इन्हीं में कालजयी फिल्म 'शोले' भी शामिल है। जीपी सिप्पी के बेटे रमेश सिप्पी ने इसका निर्देशन किया। 'शोले' उस दौर में बड़े बजट की फिल्म थी। सलीम-जावेद की जोड़ी ने सीपी जिप्पी के लिए सीता और गीता, शान, शक्ति और अकेला जैसी फिल्में भी लिखीं। जावेद अख्तर के मुताबिक, 'सिप्पी साहब की सोच बहुत नई और बहुत बड़ी थी। वो खुद आगे आकर प्रोत्साहित करते थे कि जावेद, बड़ी सोच रखो, बड़ी फिल्में बनाओ, कुछ नया सोचो'।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed