पूरे देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की भी कोरोना संक्रमित होने की खबर आई है। इसके पहले सुपरस्टार गोविंदा भी कोरोना की जद में आ चुके हैं। गोविंदा ने खुद को घर में ही क्वारंटीन कर लिया है। तो वहीं अब उनकी पत्नी सुनीता ने बताया है कि वो भी पहले कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं।
2 of 5
गोविंदा और सुनीता
- फोटो : social media
सुनीता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हम कोलकाता ट्रिप के दौरान इसकी चपेट में आए हैं। मैं और गविंदा एक चैनल शो के लिए कोलकाता गए थे। वहां काफी भीड़भाड़ थी, लोग हमारी फोटो लेने के लिए पास आ रहे थे। उसके बाद जब मैं मुंबई वापस लौटी तो मुझे अपने आपमें कोरोना के कुछ लक्षण दिखे और मैंने अपना टेस्ट करवाया जो कि पॉजिटिव आया। ख़ैर, मैं तो अब ठीक हूं लेकिन गोविंदा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।’
3 of 5
गोविंदा और सुनीता
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, ‘उनको हल्की खांसी थी तो हमने सोचा बिना देर किए हुए टेस्ट करवा लिया जाए। टेस्ट से पहले उनके ज्यादा लक्षण नहीं थे, लेकिन अब उन्हें सर्दी और बॉडी में दर्द है। अच्छी बात ये है कि वो खो पी ढंग से पा रहे हैं। उनकी सूंघने की और टेस्ट करने की क्षमता पर भी बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा है। वो अच्छे से रिकवर कर रहे हैं।'
4 of 5
गोविंदा
- फोटो : social media
गोविंदा के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए उनके प्रवक्ता ने बताया था कि, 'काफी सावधानी के बावजूद गोविंदा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और वे अभी होम क्वारंटीन में हैं।' गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर के संपर्क कमें आए लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने का आग्रह किया है।'
5 of 5
शुभांगी अत्रे, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, अभिजीत सावंत
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर ने अब तक विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार, शुभांगी अत्रे, नारायण शास्त्री, आमिर खान, आलिया भट्ट, आर माधवन, परेश रावल, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी, बप्पी लहरी, सतीश कौशिक जैसे चर्चित कलाकारों को अपनी जद में ले लिया है।