{"_id":"5befac58bdec22696a3aeadc","slug":"govinda-revealed-his-love-feeling-for-madhuri-dixit-before-rangeela-raja-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"32 साल बाद गोविंदा ने माधुरी दीक्षित पर किया बड़ा खुलासा, बोले - 'शादीशुदा न होती तो मेरी...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
32 साल बाद गोविंदा ने माधुरी दीक्षित पर किया बड़ा खुलासा, बोले - 'शादीशुदा न होती तो मेरी...'
बीबीसी हिंदी
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Govinda
- फोटो : social media
गोविंदा का कहना है कि माधुरी दीक्षित उनकी पसंदीदा अदाकारा में से एक हैं और अगर वो शादी-शुदा ना होते तो माधुरी की ओर उनकी नज़र ज़रूर जाती। जल्द ही गोविंदा की फ़िल्म 'रंगीला राजा' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बारे में गोविंदा ने बीबीसी से बात की और कहा कि आज के दौर में अच्छी अदाकाराएं कम ही देखने को मिलती हैं।
Trending Videos
madhuri dixit
- फोटो : file photo
गोविंदा ने कहा, "नीलम, करिश्मा, जूही चावला, रवीना टंडन मेरी पसंदीदा कलाकार हैं। इनके साथ मैंने आधा दर्जन फ़िल्में की हैं, जो अपने समय में काफ़ी हिट रही रही हैं।" "माधुरी दीक्षित मुझे बहुत पसंद हैं। अगर मेरी शादी नहीं हुई होती तो पक्का उधर देखता। आज के दौर में इतनी अच्छी हीरोइनें देखने को कहां मिलती हैं?" गोविंदा और माधुरी ने 'बड़े मियाँ छोटे मियाँ' और 'पाप का अंत' जैसी फ़िल्मों में साथ काम किया है ।
GOVINDA
- फोटो : file photo
गोविंदा की इस लिस्ट में दिव्या भारती और श्रीदेवी के नाम भी शामिल हैं। गोविंदा का कहना है, "एक बार मैं लंदन में शो कर रहा था और श्रीदेवी ने मुझे बुलाया और फिर रात को हमने रिहरसल की। उन्होंने कहा वो मुझसे डांस स्टेप्स सीखना चाहती हैं। उनका पूरा परिवार वहां था और मैं ख़ुश था कि श्रीदेवी को कुछ डांस के बारे में बता रहा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit
- फोटो : file photo
एक लंबा अरसा फ़िल्म जगत में गुज़ार चुके गोविंदा को आज भी लगता है कि उनको स्टारडम का सुख भोगने को नहीं मिला। वो कहते हैं, "मैं स्टारडम भोगना चाहता हूँ। हो सकता है कि मेरे भाग्य में ये ना हो। वरना फ़िल्म लाइन में मेरे चार-पांच दोस्त होते। फ़िल्म लाइन मे मेरे ज़्यादा दोस्त नहीं।" "मुझे अगर प्रोफ़ेशनल तौर पर कोई कलाकार पसंद हैं तो वो हैं सलमान ख़ान। वो जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं।"
विज्ञापन
rangeela Raja
- फोटो : social media
अपने फ़िल्मी सफ़र के बारे में बात करते हुए गोविंदा ने अपनी पहली तनख़्वाह के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "जब मुझे अपनी पहली तनख़्वाह मिली तो मैंने उससे मां के किए साड़ी और चेन ली थी। मैं अपने गुरुजी से मिला था और फिर मंदिर और मस्जिद भी गया।" 'रंगीला राजा' का निर्देशन पहलाज निहालनी ने किया है। इल्ज़ाम, आंखें, शोला और शबनम जैसी फिल्मों में पहलाज और गोविंदा ने एक साथ काम किया है। कलाकार-निर्देशक की ये जोड़ी 'रंगीला राजा' के साथ एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है जिसमें गोविंदा डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फ़िल्म में शक्ति कपूर, मिशिका चौरसिया, अनुपमा अग्निहोत्री, दिगांग्ना सूर्यवंशी भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।