फिल्म जगत में 90 के दौर में गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी ने धमाल ही किया हुआ था। दोनों ने हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दर्ज करवाई। एक समय था फिल्म निर्माता गोविंदा-डेविड की जोड़ी पर पैसा लगाने में आगे खड़े रहते थे।अब निर्देशक डेविड धवन के साथ गोविंदा की अनबन जग-जाहिर है। एक बार में 75 फिल्में साइन करने वाले गोविंदा आज एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं।
2 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
अब हाल ये हो गया है कि जब भी गोविंदा के सामने डेविड का नाम आता है तो वह इस पर कटाक्ष करने से चूकते नहीं हैं। हाल ही में अभिनेता मुंबई में अपनी बहन कामिनी खन्ना की किताब की लॉन्चिंग पर पहुंचे थे। ऐसे में वहां मौजूद पत्रकारों में से किसी एक ने यह सवाल पूछ कर माहौल गरम कर दिया कि 'आपकी सुपरहिट फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक पर काम चल रहा है।'
3 of 5
kader khan and govinda
- फोटो : social media
और इस बार आपकी जगह वरुण धवन को यह आइकॉनिक किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, इस पर आप क्या कहेंगे? सवाल सुनकर गोविंदा की बॉडी लैंग्वेज में बदलाव आया। वह डेविड और उनके बेटे वरुण धवन को लेकर कोई कमेंट करने के मूड में नहीं थे। अभिनेता ने फिर भी इस सवाल पर अपनी राय रखते हुए कहा, 'फिलहाल तो मैं यहां अपनी पब्लिसिटी के लिए यहां आया हूं। यहां किसी और फिल्म की पब्लिसिटी ना हो तो अच्छा ही होगा।
4 of 5
Govinda and Varun Dhawan
- फोटो : twitter
गोविंदा का यह छोटा सा बयान काफी धारदार था। अभिनेता के इस रिएक्शन से जाहिर हो रहा था कि वह कतई नहीं चाहते कि उनकी हिट फिल्मों का रीमेक उनके बिना बने।हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा ने चौंकाने वाला खुलासा किया था। इंटरव्यू में उन्होंने बताया था 'एक बार मैंने अपने मैनेजर को डेविड के पास भेजा था और कहा था कि जब डेविड से मेरे बारे में बात करना तो फोन ऑन रखना मुझे सुनना है कि वह मेरे बारे में क्या कहते हैं।'
5 of 5
Varun, David and Govinda
- फोटो : file photo
गाोविंदा ने आगे बताया 'डेविड ने उस दौरान मेरे मैनेजर से बोला था कि गोविंदा को बोलो जो काम मिल रहा है वह कर लें क्योंकि अब वह पहले जैसे हीरो नहीं रहे हैं। डेविड की यही बातें गोविंदा को आज भी परेशान करती हैं।