फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड बाय 2018: ये हैं सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं एक्ट्रेस, एक फिल्म से ही कमा लेती हैं करोड़ों

Tue, 18 Dec 2018 07:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 18 Dec 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
good bye 2018 bollywood highest paid actresses
highesst paid actress - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड में एक दौर था जब हीरोइन अपने प्रेमी के लिए केवल पेड़ों के इर्द-गिर्द खड़े होकर केवल गाना गाया करती थीं। अब बॉलीवुड की एक्ट्रेस केवल रोमांस ही नहीं बल्कि हर तरह के किरदार निभाती हैं। कई बार तो वो अपनी एक्टिंग के बल पर हीरो पर भारी पड़ जाती हैं। यही नहीं कंगना रनौत और विद्या बालन तो अकेले दम पर ही टिकट खिड़की तक लोगों को खींचने में कामयाब रही हैं। इनकी मेहनत का ही नतीजा है कि आज बॉलीवुड हीरोइनों ने कमाई की गहरी खाई को कुछ हद तक कम कर दिया है। साल के आखिरी पड़ाव पर चलिए उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं जो कमाई में भी अव्वल हैं।

good bye 2018 bollywood highest paid actresses
deepika padukone - फोटो : file photo

दीपिका पादुकोण 
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम पहले नंबर है। दीपिका आज के वक्त में महंगी एक्ट्रेस हैं। वो एक फिल्म के 14-15 करोड़ रुपये लेती हैं। दीपिका ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं जिसकी वजह से उनकी कीमत हर साल बढ़ती गई। दीपिका की हिट फिल्मों में पद्मावत (2018), बाजीराव मस्तानी (2015), पीकू (2015), हैप्पी न्यू ईयर (2014), चेन्नई एक्सप्रेस (2013) और ओम शांति ओम (2007) रही। एक इंटरव्यू में दीपिका ने माना था कि पद्मावत में उनकी फीस रणवीर सिंह से ज्यादा थी।

good bye 2018 bollywood highest paid actresses
priyanka chopra - फोटो : file photo

प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड फिल्मों के बाद अब फिर से बॉलीवुड पर ध्यान केंद्रित कर रहीं प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। प्रियंका चोपड़ा एक फिल्म के 12 करोड़ रुपये लेती हैं। फिल्मों के अलावा, वो प्रोड्यूसर और सिंगर भी हैं। निक जोनस से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की भारत साइन की थी। खबरों के मुताबिक प्रियंका को इस फिल्म के 13 करोड़ रुपये मिल रहे थे लेकिन 2 दिन की शूटिंग के बाद उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
good bye 2018 bollywood highest paid actresses
Kareena Kapoor

करीना कपूर
बॉलीवुड की हॉटेस्ट सेलिब्रिटी करीना कपूर 20 साल के करियर में टॉप की एक्ट्रेस में से एक रही हैं। उनके फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि आखिर क्यों वो बॉलीवुड की बड़ी अदाकारा हैं। कभी खुशी कभी गम, जब वी मेट और हाल ही में रिलीज हुई वीरे दी वेडिंग करीना की हिट फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना एक फिल्म के 11 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
good bye 2018 bollywood highest paid actresses
anushka, katrina - फोटो : file photo

कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ
कटरीना को बॉलीवुड में एंट्री किए हुए लंबा वक्त हो गया। उन्हें बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। टॉप 5 हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में कटरीना चौथे नंबर पर हैं। कटरीना के साथ ये नंबर कंगना रनौत और अनुष्का भी शेयर करती हैं। तीनों ही एक्ट्रेस एक फिल्म के 10 करोड़ लेती हैं। कंगना तो बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं जो अपने दम पर फिल्में चला लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed