{"_id":"5c17ba3abdec2256fb089331","slug":"when-ayushmann-khurrana-reached-tahira-kashyap-home-before-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले जब घर खाली देख आयुष्मान खुराना पहुंचे थे पत्नी ताहिरा के घर, अचानक आ गए पिता फिर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले जब घर खाली देख आयुष्मान खुराना पहुंचे थे पत्नी ताहिरा के घर, अचानक आ गए पिता फिर...
Mon, 17 Dec 2018 08:31 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 17 Dec 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में करण जौहर के चैट शो पर गए आयुष्मान खुराना ने एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब वो कॉलेज में पढ़ते थे तो उन्हें उन्हीं दिनों ताहिरा से इश्क हो गया था। बाद में दोनों ने शादी की। आयुष्मान ने बताया कि एक बार कॉलेज से वे जल्दी फ्री हो गए तो सीधे ताहिरा के घर पहुंच गए। घर में उस वक्त ताहिरा के अलावा कोई नहीं था। पर थोड़ी ही देर में अचानक ताहिरा के पापा घर आ गए, जो किसी काम के चलते बाहर गए हुए थे।
ayushmann khurrana
- फोटो : file photo
उस वक्त हम दोनों एक कमरे में बंद थे। हम दोनों को ही समझ नहीं आया कि क्या करें,पर हमने तुरंत एक तरीका निकाला। आयुष्मान के अनुसार, जब दोनों को समझ आ गया कि अब बचने का कोई चांस नहीं है, तो वो खुद लॉबी में जाकर बैठ गए और किताबें खोल लीं। इसके बाद जैसे ही ताहिरा ने घर का गेट खोला, वैसे ही वो अपने ससुर के पैर छूने नीचे झुक गए।
ayushmann khurrana
- फोटो : file photo
आयुष्मान ने आगे बताया कि इसके बाद वो समझ ही नहीं पा, कि वह घर पर पढ़ाई करने आए हैं या फिर कुछ और काम से। वैसे मानना तो पड़ेगा कि बधाई हो, कलाकार आयुष्मान खुराना हमेशा से स्मार्ट रहे हैं। वरना जिस तरह कि सिचुएशन में वो फंसे थे, उससे निकलना इतना आसान नहीं होता। वहीं उनके काम की बात करें तो आयुष्मान खुराना के लिए साल 2018 बेहद खास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana
- फोटो : file photo
हाल ही में उनकी सुपरहिट फिल्म 'अंधाधुन' को इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) साल की नंबर एक फिल्म बताया है। इसके अलावा इसी साल रिलीज हुई उनकी दूसरी फिल्म 'बधाई हो' को IMDb ने टॉप 5 में जगह दी है। IMDb ने ये लिस्ट समीक्षकों और दर्शकों, कहानी और निर्देशन के आधार पर चुना है।
विज्ञापन
ayushmann khurrana
- फोटो : file photo
फिल्म 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' के बाद आयुष्मान खुराना जल्द ही अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म का खुलासा किया है। आयुष्मान की अपकमिंग फिल्म का नाम ड्रीम गर्ल है। खास बात यह है कि आयुष्मान खुराना ने अपनी इस फिल्म की घोषणा एक प्रोमो वीडियो के जरिए की।