जैसे ईद और दीवाली पर सलमान, आमिर या शाहरुख की फिल्में रिलीज होती हैं, वैसे ही स्वतंत्रता दिवस की तारीख जैसे अक्षय कुमार ने अपने नाम कर रखी है। पिछले तीन सालों से उनकी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस हफ्ते देशभक्ति की भावना से लबरेज ना केवल अक्षय कुमार की गोल्ड बल्कि जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते भी रिलीज हुई।
अक्षय के आगे नहीं टिक पाए जॉन अब्राहम, पहले दिन 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' ने कमाए इतने करोड़
उम्मीद जताई जा रही थी कि छुट्टी और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोनों ही फिल्मों को फायदा मिलेगा। पहले दिन दोनों फिल्मों की कमाई देखें तो ऐसा होता हुआ नजर भी आ रहा है। अक्षय कुमार की गोल्ड ने पहले दिन कुल 25.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि फिल्म ने मल्टीप्लेक्सेस में काफी अच्छा कारोबार किया है।
#Gold has an EXTRAORDINARY Day 1... Takes a FAB START at plexes across major centres... Wed ₹ 25.25 cr. India biz.
निर्देशक रीमा कागती की फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार के साथ विनीत कुमार सिंह, सनी कौशल, अमित साध के अलावा मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी आजादी से पहले की है जब भारतीय हॉकी टीम ब्रिटिश इंडिया के लिए खेलती थी। बाद में यही हॉकी टीम किस तरह पहले ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना पूरा करती है, फिल्म में यही दिखाया गया है।
वहीं सत्यमेव जयते की बात करें तो फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यूज भले नहीं मिले हों लेकिन दर्शकों का प्यार खूब मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन करीब 20.52 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ यह फिल्म जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी साबित हुई है। इससे पहले जॉन की ही फिल्म रेस 2 ने 15.10 करोड़ कमाए थे।
TOP 5 - 2018
Opening Day biz...
1. #Sanju ₹ 34.75 cr
2. #Race3 ₹ 29.17 cr
3. #Gold ₹ 25.25 cr
4. #Baaghi2 ₹ 25.10 cr
5. #SatyamevaJayate ₹ 20.52 cr
India biz.
Hindi films... Hollywood films not included.
जहां गोल्ड को मल्टीप्लेक्स में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला तो वहीं सत्यमेव जयते को सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। माना जा रहा है आने वाले दिनों में यह फिल्म छोटे शहरों में और अच्छी कमाई कर सकती है। जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग से भरपूर इस फिल्म में जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म करप्शन के मुद्दे पर आधारित है।