चिरंजीवी स्टारर 'गॉडफादर' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था लेकिन रिलीज के बाद यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई। एक्शन के डबल डोज से भरपूर इस फिल्म ने 5 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ओपनिंग डे पर ही फिल्म की रफ्तार सुस्त पड़ गई और इसने महज 20.3 करोड़ का बिजनेस किया। इसके अगले दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को फिल्म ने 12.05 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद भी टिकट खिड़की पर फिल्म का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और बुधवार आते-आते कमाई के आंकड़े बहुत नीचे आ गए।
Filmy Wrap: कैमरे से बचते दिखे आमिर और साजिद मामले में स्वाति मालीवाल को धमकी, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
2 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आठवें दिन भी फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा सकी है। दूसरे बुधवार को फिल्म केवल 1.50 करोड़ का ही बिजनेस कर सकी है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 66.36 करोड़ हो गया है। मेगास्टार की मौजूदगी के बाद भी फिल्म के इस तरह के आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं। बता देंं कि इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ सलमान खान ने भी काम किया है।
Bollywood: लाइगर के बाद फिर साथ आएंगे करण जौहर-विजय देवरकोंडा, इस बार ऐसी होगी फिल्म की कहानी!
3 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
दबंग खान का फिल्म में कैमियो रोल है। फिल्म में वह जबरदस्त एक्शन करते दिखे हैं। इसके बावजूद हिंदी पट्टी में भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा नहीं रहा है। कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह 100 करोड़ क्लब तक भी पहुंचने में असफल साबित होगी।
Yaariyan 2: दिव्या खोसला कुमार की ‘यारियां 2’ की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
4 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि गॉडफादर मलयालम फिल्म लुसिफर का रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो चिरंजीवी इस फिल्म से पहले आचार्य में नजर आए थे। यह फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो चिरंजीवी अगले साल फिल्म 'भोला शंकर' में दिखेंगे।
The Kapil Sharma Show: करवाचौथ पर आई कप्पू की मुसीबत, पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच हुई जमकर बहस