फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yaariyan 2 released date announced starring Divya khosla kumar Warina Hussain Priya Varrier Pearl V Puri

Yaariyan 2: दिव्या खोसला कुमार की ‘यारियां 2’ की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Wed, 12 Oct 2022 07:10 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 12 Oct 2022 07:10 PM IST
सार

साल 2014 में आई फिल्म यारियां का सीक्वल जल्द ही सिनेमाघरो में दस्तक देने वाला है। फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, वरीना हुसैन,पर्ल वी पूरी और प्रिया वारियर नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Yaariyan 2 released date announced starring Divya khosla kumar Warina Hussain Priya Varrier Pearl V Puri
यारियां 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म के सीक्वल का एलान हो गया है और अब यह जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगा। इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार के साथ यश दासगुप्ता और मीजान जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, टीवी के जाने-माने एक्टर पर्ल वी पुरी भी इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

विज्ञापन

दिव्या खोसला कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर किया है। वहीं प्रोडक्शन बैनर ने भी ट्विटर का सहारा लेकर 'यारियां 2' की रिलीज डेट का एलान किया है। दिव्या ने कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों में परिवार और परिवार में दोस्ती ढूंढना, आपके पास आ रहा है। यारियां 2 की खूबसूरत कहानी 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में।' इस फिल्म में अनस्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर भी नजर आने वाले हैं।

Aamir Khan: विज्ञापन विवाद के बाद कैमरे से बचते नजर आए आमिर खान, मास्क से छिपाया चेहरा
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar)

विज्ञापन
विज्ञापन

राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल 12 मई को सिनमाघरों में दस्तक देगी। निर्देशकों की यह जोड़ी इससे पहले सलमान खान की 'लकी: नो टाइम फॉर लव' और 'सनम तेरी कसम' को डायरेक्ट कर चुकी है। वहीं, फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आयुष माहेश्वरी और दिव्या खोसला कुमार ने किया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई इस पोस्ट के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

TMKOC: दयाबेन की तबीयत का सुन सामने आए जेठा और सुंदरलाल, बाेले- मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि...

विज्ञापन

बता दें कि 'यारियां' का पहला भाग 2014 में आया था। इस फिल्म में हिमांशु कोहली और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन दिव्य खोसला कुमार ने किया था, जो दूसरे भाग में खुद अभिनय करती नजर आएंगी।

The Kapil Sharma Show: करवाचौथ पर आई कप्पू की मुसीबत, पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच हुई जमकर बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed