साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन 'गॉडफादर' दर्शकों की अपेक्षा पर खरी नहीं उतरी। एक्शन से भरपूर 'गॉडफादर' 5 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन ओपनिंग डे से फिल्म की कमाई बेहद ही खराब थी। ओपनिंग डे के बाद से ही फिल्म के कारोबार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक कमाई कर रही इस फिल्म का बिजनेस 10वां दिन आते-आते और भी घट गया है। चलिए जानते हैं सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 'गॉडफादर' ने 10वें दिन कितना कारोबार किया है।
2 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनिंग डे पर ही 'गॉडपादर' की कमाई बहुत ही कम थी। पहले दिन महज 20.3 करोड़ रुपये का कारोबार वाली यह फिल्म दूसरे दिन से ही सुस्त होने लगी थी। गुरुवार को फिल्म ने 12.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद भी टिकट खिड़की पर फिल्म का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को भी 'गॉडफादर' का कारोबार घटा था, लेकिन शुक्रवार आते-आते इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।
PS-1 Box Office Collection Day 15: सुस्त पड़ी मणिरत्न की 'पीएस 1', 15वें दिन और गिरा कमाई का ग्राफ
3 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 10वें दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरसती दिखाई दी। गुरुवार को फिल्म ने केवल 60 लाख रुपये का ही बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 68 करोड़ रुपये हो गया है। बॉलीवुड और साउथ के दो-दो मेगास्टार्स की मौजूदगी के बाद भी फिल्म की इस तरह की कमाई वाकई परेशान करने वाली है। यह फिल्म हिंदी पट्टी के दर्शकों के लिए भी काफी खास मानी जा रही थी क्योंकि इससे इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान खान साउथ में एंट्री कर रहे थे।
Photos Of The Day: दिशा का ग्लैमरस अवतार और क्यूट अंदाज में जेनेलिया ने जीता दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपेडट
4 of 4
गॉडफादर
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, 'गॉडफादर' फिल्म 'लुसिफर' का रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। लेकिन 'गॉडफादर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही है।
Star Kids: लुक्स के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं ये स्टार किड्स, ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ गए लोगों के होश