मनोरंजन जगत में आए दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है। फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लगातार जुड़े रहते हैं। वह हर दिन फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट्स साझा करते हैं। इसी क्रम में आज भी कई सितारों से अपने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है। फोटोज ऑफ द डे के जरिए हम आपको सितारों के बारे में बताते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों क जरिए जानते हैं आज का सेलिब्रिटी अपडेट..
Photos Of The Day: दिशा का ग्लैमरस अवतार और क्यूट अंदाज में जेनेलिया ने जीता दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
मनोरंजन जगत में आए दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है। फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारे सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ लगातार जुड़े रहते हैं। वह हर दिन फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट्स साझा करते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है। सामने आईं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पर्पल रंग के स्वेटर में कातिलाना अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रकुल प्रीत इंडस्ट्री में जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल ही में फिल्म डॉक्टर जी में नजर आईं अभिनेत्री ने इंस्ट्राग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह काले रंग के ऑफ शोल्डर टॉप और शिमरी स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भले ही फिल्मों से दूरी बनाए हुई हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के जुड़ी रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साझा की गईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री पर्पल रंग की स्लीवलैस फ्रॉक में बेहद प्यारी लग रही हैं।
A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)
छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अक्सर कम समय में ही फिल्मी जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कोट और पैंट पहने अभिनेत्री बेहद धाकड़ लग रही हैं।
A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)