बॉलीवुड में कई कोरियोग्राफर्स ने अपना मुकाम हासिल किया है और गीता कपूर उनमें से एक हैं। इन दिनों वह टीवी पर सुपर डांसर चैप्टर 4 में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने डांस इंडिया डांस, सुपर डांसर, इंडिया के मस्त कलंदर और इंडियाज़ बेस्ट डांसर जैसे रियलटी शो जज किए हैं। बता दें कि गीता ने 15 साल की उम्र में अपना डांसिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने 'तुझे याद ना मेरी आई', 'गोरी गोरी' जैसे गानों में बैकग्राउंड डांसर का भी काम किया। उन्होंने जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान का डांस ग्रुप ज्वाइन किया था।
इसके बाद वह फराह खान को असिस्ट करने लग गईं। गीता ने फ़राह को कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें , कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। इसके बाद गीता खुद ही कोरियोग्राफर बनीं और फिजा, अशोका, साथिया, हे बेबी, अलादीन, तीस मार खां के चर्चित गाने शीला की जवानी की भी कोरियोग्राफी करके लोकप्रियता हासिल की।
2 of 5
गीता कपूर
- फोटो : Instagram
47 साल की गीता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। बीते दिनों गीता मां ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उन्होंने मांग में सिंदूर लगाया हुआ था। जिस वजह से वो खूब चर्चा में आगई थीं। लेकिन ये अवतार उन्होंने महज एक शूट के लिए लिया था।
3 of 5
गीता कपूर
- फोटो : गीता कपूर
कुछ साल पहले कोरियोग्राफर गीता कपूर अपने अफेयर की खबरों के चलते चर्चा में आ गई थीं। दरअसल, लोगों ने उनके एक दोस्त को उनका ब्वॉयफ्रेंड मान लिया था। गीता कपूर की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं, जिनमें वो एक शख्स के साथ पोज देती दिख रही थीं। उनके साथ तस्वीर में जाने-माने राजीव खिंची थे, जो काफी समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
4 of 5
गीता कपूर
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गीता का नाम कुछ समय पहले कोरियोग्राफर राजीव खिंची के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर में होने की खबरें आई थीं लेकिन फिर ये बातें हवा हो गईं। जानकारी के मुताबिक राजीव खिंची एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं। राजीव ने न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वॉयर पर हुए नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम को कोरियोग्राफ किया था। इसके अलावा उनके खाते में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।
5 of 5
गीता कपूर
- फोटो : instagram
गीता के साथ रिश्ते को लेकर राजीव ने मीडिया से बातचीत में कहा था, ”यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन हम दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों किसी भी रोमांटिक इक्वेशन में नहीं हैं। हम दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं। यदि हमारे बीच रोमांस का सीन होता है तो दुनिया को पता चल जाएगा।”