{"_id":"5af1b3034f1c1b56098b8c06","slug":"funny-wedding-cake-of-sonam-kapoor-and-anand-ahuja-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के कुछ देर बाद ही खराब हुई आनंद की हालत, सोनम ने छुड़ाया पति का यह शौक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के कुछ देर बाद ही खराब हुई आनंद की हालत, सोनम ने छुड़ाया पति का यह शौक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor and anand ahuja
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन आनंद आहूजा आज शादी के बंधन में बंधे। इस शादी में कई चीजें ऐसी देखने को मिली जो पहले किसी और सेलेब्रिटी की शादी में शायद देखने को न मिली हो। इस कपल की शादी में पूरे कपूर खानदान समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई।
sonam-anand wedding cake
इस कपल की शादी में एक खास बात जो देखने को मिली वह यह था कि इन दोनों ने अपनी शादी का केक काटा, जो अमूमन नहीं देखा जाता है। यह केक कोई आम केक नहीं था बल्कि बहुत ही खास केक था। दरअसल यह केक अपने टेस्ट या फिर कीमत नहीं बल्कि इस पर लगी एक तस्वीर की वजह से खूब चर्चा में है।
sonam-anand wedding cake
शादी के केक पर जो फोटो लगा था माना जा रहा है कि उसका इन दोनों से बेहद ही गहरा नाता है। इस फोटो में सोनम आनंद को कॉलर पकड़कर खींचते हुए ले जा रही है। आनंद के बारे में माना जाता है कि वह बास्केटबॉल के बहुत बड़े शौकीन हैं और केक पर भी बास्केटबॉल का पोल और बॉल दोनों नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Wedding
- फोटो : Instagram
सोनम शादी की ड्रेस पहने आनंद को घसीटते हुए बाहर ले जा रही है। केक को देखकर लग रहा है कि आनंद के इस शौक पर सोनम भारी पड़ने वाली हैं। वह अपने और आनंद के बीच में किसी को आने नहीं देना चाहती हैं।
विज्ञापन
sonam kapoor
वहीं, दूसरी ओर माना जा रहा है कि सोनम कपूर अपने पति आनंद पर कुछ ऐसे ही हुकुम चलाने वाली हैं अगर वह उनके इशारों पर नहीं चलते हैं तो।