फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Freida Pinto: प्रसव के बाद अवसाद के दौर से गुजरीं फ्रीडा पिंटो, एक्ट्रेस ने साझा की अपनी पोस्टपार्टम जर्नी

Wed, 24 May 2023 03:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 May 2023 03:26 PM IST
विज्ञापन
Freida Pinto talks about her postpartum journey says my husband Cory said you need to start seeing a therapist
फ्रीडा पिंटो - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री और मॉडल फ्रीडा पिंटो ने वर्ष 2020 में फोटोग्राफर कोरी ट्रेन से शादी रचाई। नवंबर 2021 में कपल के घर बेटे रूमी का जन्म हुआ। अपने पहले बच्चे को जन्म देने के करीब दो साल बाद फ्रीडा ने हाल ही में अपनी पोस्टपार्टम जर्नी के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि बेटे रूमी के जन्म के बाद उन्हें एंजाइटी की दिक्कत हो गई थी। इसके अलावा फ्रीडा ने कई और चीजें साझा कीं। आइए जानते हैं...

Freida Pinto talks about her postpartum journey says my husband Cory said you need to start seeing a therapist
फ्रीडा पिंटो - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक पॉडकास्ट में फ्रीडा पिंटो ने कहा कि बेटे के जन्म के बाद के शुरुआती तीन महीने काफी शानदार थे। लेकिन, इसके बाद उन्हें कई तरह की तकलीफें शुरू हो गईं। एक्ट्रेस ने कहा, 'तीन महीने बाद मुझे काफी परेशानियां शुरू हुईं। चौथे महीने में जब मैं लॉस एंजिल्स आ गई तो मैं फिर से अपना कामकाजी रूटीन में लौटने को तैयार थी। लेकिन, फिर इसके बाद एंजाइटी होने लगी। मुझे लगने लगा कि अब मैं यह नहीं कर पाऊंगी। मैं जो कुछ भी करती, बच्चा हमेशा चिल्लाने लगता।'
Neeyat: पूरा हुआ विद्या की 'नीयत' का साउंड वर्क, इस दिन आएगी एक्ट्रेस की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म

Freida Pinto talks about her postpartum journey says my husband Cory said you need to start seeing a therapist
फ्रीडा पिंटो-कोरी ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रीडा पिंटो ने कहा, 'मुझे याद है कि मैं बहुत रोती थी और काफी अकेलापन महसूस करने लगी थी। मेरे पेरेंट्स वापस भारत आने को तैयार थे। वहीं, मेरे पति का कहना था कि तुम्हें एक थेरेपिस्ट से मिलना चाहिए।'
Adipurush Premier: पराक्रमी राम की यशगाथा के प्रीमियर का दिन बदला, दोनों शो हाउसफुल, बंद हुई टिकटों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Freida Pinto talks about her postpartum journey says my husband Cory said you need to start seeing a therapist
फ्रीडा पिंटो - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने कहा, 'जो चीजें कही जा रही थीं और जो चीजें की जा रही थीं, वह भी काफी कष्ट देने वाली थीं। उस वक्त ऐसा हाल था कि नींद की जरूरत है, लेकिन चीजों को ठीक करने और प्लानिंग बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।' फ्रीडा पिंटो ने कहा कि यह उनकी चिंता थी जो उन्हें बेहतर कर रही थी और यह पूरी तरह से सामान्य है।
Brett Lee: कपिल शर्मा से मिलकर खुश हुए ऑस्ट्रेलियाई पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली, कॉमेडियन से कर दिया यह खास वादा

विज्ञापन
Freida Pinto talks about her postpartum journey says my husband Cory said you need to start seeing a therapist
फ्रीडा पिंटो - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रीडा कहती नजर आईं कि 'आज मैं कह सकती हूं कि यह काफी सामान्य सी बात है। लेकिन, तब वह काफी डरावना दौर था। फिर भी मैं खुश हूं कि मैं उस दौर से गुजरी, क्योंकि इससे मैं बेहतर तरीके से रिलेट कर सकती हूं। अगर मेरी जर्नी बिना इस तरह के उतार-चढ़ाव के होती तो शायद मैं आपसे इस बारे में बात नहीं कर रही होती।' फ्रीडा ने इंस्टाग्राम पर भी पॉडकास्ट का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'इस पॉडकास्ट में मेरी पोस्टपार्टम जर्नी, शादी और करियर से जुड़े कई बड़े टॉपिक पर चर्चा हुई।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Freida Pinto (@freidapinto)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed