फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Premier: पराक्रमी राम की यशगाथा के प्रीमियर का दिन बदला, दोनों शो हाउसफुल, बंद हुई टिकटों की बिक्री

Wed, 24 May 2023 01:38 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Wed, 24 May 2023 01:38 PM IST
विज्ञापन
Adipurush premiere date changed tribeca film festival new York shows house full Prabhas Om Raut Kriti Sanon
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म का तमगा पा चुकी प्रभास और कृति सैनन अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रीमियर अब पहले की घोषणा के मुताबिक 13 जून को नहीं होगा। इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी टी सीरीज ने पिछले महीने ‘आदिपुरुष’ के प्रीमियर की तारीख का ऐलान किया था। लेकिन, ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तावित इस प्रीमियर की तारीख दो दिन आगे खिसक गई है और दिलचस्प बात ये है कि इस बदली हुई तारीख पर भी प्रीमियर के दोनों शोज की सारी टिकटें अभी से बिक चुकी हैं।

Adipurush premiere date changed tribeca film festival new York shows house full Prabhas Om Raut Kriti Sanon
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

70 देशों में रिलीज होगी फिल्म
करीब 70 देशों में एक साथ अलग अलग भाषाओं में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म भी बनने जा रही है जिसे भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी के अलावा अलग अलग देशों की स्थानीय भाषाओं में भी डब करके एक साथ रिलीज किया जा रहा है। भारत में ये फिल्म 16 जून को हिंदी और तेलुगु के साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज करने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। कोशिश ये भी की जा रही है कि इसे कुछ अन्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया जा सके।

Ranbir Kapoor: रणबीर ने इस सुपरस्टार को बेटी राहा के लिए बताया परफेक्ट बेबीसिटर, कहा- उनको बस अपनी बांहें...

Adipurush premiere date changed tribeca film festival new York shows house full Prabhas Om Raut Kriti Sanon
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रीमियर अब 15 जून की रात
ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का हिंदी संस्करण अंग्रेजी सबटायटल्स के साथ रिलीज किया जाएगा। फेस्टिवल की वेबसाइट पर इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया गया है और इस वेबसाइट को देखने से ये भी पता चला कि फिल्म का प्रीमियर अब वहां 13 जून की बजाय 15 जून की रात को होगा। इसके अलावा फिल्म का एक और शो इस फेस्टिवल के दौरान 17 जून को भी प्रस्तावित है। टी सीरीज की तरफ से फिल्म ‘आदिपुरुष’ का प्रीमियर ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में 13 जून को करने की घोषणा 18 अप्रैल को की गई थी। लेकिन, फिर ये भी खबर आई कि ये प्रीमियर रद्द कर दिया गया है।

Sudhanshu Pandey: इंडस्ट्री की गुटबाजी पर सुधांशु पांडे का प्रहार, बोले- छोड़ने पड़े हैं बड़े-बड़े प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush premiere date changed tribeca film festival new York shows house full Prabhas Om Raut Kriti Sanon
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश की सबसे महंगी फिल्म का तमगा
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक और निर्माता ओम राउत की पिछली फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ की लोकप्रियता के चलते उनकी अगली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर उनके प्रशंसकों के साथ साथ राम कथा मे रुचि रखने वालों में भी काफी उत्सुकता है। बीते साल फिल्म का टीजर अयोध्या में एक भव्य समारोह के साथ रिलीज किया गया था लेकिन सोशल मीडिया पर इसके बुरी तरह ट्रोल होने के बाद फिल्म की रिलीज आगे खिसका दी गई थी। तब करीब 500 करोड़ रुपये में बनी फिल्म पर जानकारी के मुताबिक 100 करोड़ रुपये और खर्च किए गए और इसके बाद बनी फिल्म का ट्रेलर को अभी हाल ही में रिलीज किया गया है जिसकी अधिकतर लोगों ने प्रशंसा ही की है।

Karan Johar: करण जौहर ने हिंदी सिनेमा में पूरे किए 25 साल, अंग्रेजी में जारी किया अपने अनुभवों का वीडियो

विज्ञापन
Adipurush premiere date changed tribeca film festival new York shows house full Prabhas Om Raut Kriti Sanon
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पराक्रमी राम की यशगाथा
‘अमर उजाला’ से पिछली मुलाकात में निर्देशक ओम राउत बता चुके हैं कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ राम भक्त हनुमान के दृष्टिकोण से सुनाई जा रही राम कथा है और इसमें पराक्रमी राम के क्रियाकलापों का महिमामंडन है। फिल्म को लॉस एंजिलिस में थ्रीडी में बदला गया है और जिन लोगों ने भी इसका थ्रीडी ट्रेलर देखा है, उनका मानना है कि ये स्पेशल इफेक्ट्स बहुत प्रभावशाली हैं और रामकथा को थ्रीडी में देखने भर की उत्सुकता फिल्म ‘आदिपुरुष’ को टिकट खिड़की पर सफलता दिलाने के लिए काफी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed