अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। एक के बाद एक कई शानदार प्रोजेक्ट्स उनकी झोली में हैं। हाल ही में, खबर आई थी कि कार्तिक 'हेरा फेरी-3' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टि एक्टर परेश रावल ने की। इसके बाद कार्तिक के फैंस खुशी से झूम उठे। वहीं, अक्षय कुमार के फैंस को निराशा हुई। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कार्तिक को लेकर कई तरह की फनी रील्स और मीम्स भी वायरल होने लगे। इन पर अब कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है।
Kartik Aaryan: खुद को 'रिप्लेसमेंट स्टार' कहे जाने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब मुझे कोई डर नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:23 PM IST
सार
हाल ही में एक इंटरव्यू में कार्तिक को एक मीम दिखाया गया, जिसमें उन्हें अक्षय का 'रिप्लेस्मेंट स्टार' कहा गया।
विज्ञापन