फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   What The Hell Navya Shweta Bachchan and Jaya Bachchan join navya nanda for finale episode of her podcast

Shweta Bachchan: नव्या के पॉडकास्ट में श्वेता ने दिया मां जया को जवाब, बोलीं- सबकुछ आपके बारे में नहीं हो सकता

Sun, 27 Nov 2022 05:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 27 Nov 2022 05:19 PM IST
सार

नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया गया है। नव्या, श्वेता और जया बच्चन ने पॉडकास्ट में उन्हें क्या पसंद आया इस बारे में भी बात की।

विज्ञापन
What The Hell Navya Shweta Bachchan and Jaya  Bachchan join navya nanda for finale episode of her podcast
जया बच्चन, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ का हाल ही में आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया गया है। इसमें जया बच्चन और श्वेता बच्चन शामिल हुई, जिसमें नव्या ने उनसे पूछा कि पॉडकास्ट में उनका पसंदीदा हिस्सा कौन सा है। इस पर श्वेता ने कहा, जब उनकी मां और बेटी ने पॉडकास्ट पर उनकी प्रशंसा की तो उन्हें बहुत अच्छा लगा। लेकिन इसके बाद जया बच्चन के एक जवाब से माहौल थोड़ा बदल गया।

विज्ञापन

दरअसल, नव्या जया बच्चन से भी सवाल करती हैं कि उन्हें पॉडकास्ट में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया तो उन्होंने कहा, 'मुझे सब कुछ पसंद आया, लेकिन मुझे शुरुआत का पेरेंटिंग वाला हिस्सा सबसे ज्यादा पसंद आया।’ वहीं, अपने पसंदीदा भाग के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा, 'पॉडकास्ट का मेरा पसंदीदा हिस्सा था, जब मेरी मां ने मेरे बारे में बहुत अच्छी बातें कहीं, जो मैंने चार दशकों में नहीं सुनी हैं। इसके जवाब में जया ने कहा कि श्वेता हमेशा हर चीज को अपने बारे में करना जानती हैं। श्वेता हमेशा सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं, यहां तक की जब पूरी परिवार बात कर रहा हो। अंत में सारी बात अपने पर लाकर खत्म कर लेती हो।

Sarika Thakur: कभी स्कूल नहीं गईं अभिनेत्री सारिका, ऐसे सीखे थे अभिनय के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर श्वेता ने कहा, 'ये एक प्रतिभा है जो मेरे पास है। हर समय सिर्फ आप लोगों का नहीं हो सकता। कभी कभी ये मेरे बारे में भी होना चाहिए। मेरे दोस्त मेरा मजाक उड़ाते हैं, वे कहते हैं कि यह एक अनूठी प्रतिभा है, क्योंकि विषय चाहे कोई भी हो, वह हमेशा उस बारे में अपनी राय बता सकती हैं। वह परिवार में ऐसी है, जिनका कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं रहा है, ऐसे में उन्हें भी अपने अंदर कुछ खूबियों को ग्रहण करना पड़ेगा।'

Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर ने फहमान खान के लिए तोड़ा घर का नियम, क्या इस बार बिग बॉस देंगे कठोर सजा?

विज्ञापन

पॉडकास्ट के इसी एपिसोड में नव्या ने यह भी खुलासा किया था कि उनके मामा यानी अभिषेक बच्चन, जब भी घर में तनाव बढ़ता हुआ देखते तो हमेशा कुछ 'हाउस टेक संगीत' बजाते हैं। पॉडकास्ट में श्वेता और जया ने निजी जीवन और एक-दूसरे के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुल कर बातें साझा की थीं।   

Nora Fatehi: नोरा फतेही का भी टूटा है दिल, 'बड़ा पछताओगे' की शूटिंग के दौरान दर्द से गुजर रही थीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed