फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप और अपहरण के आरोपी एक्टर की 'घर वापसी' होते ही 4 एक्ट्रेसेस ने दिया इस्तीफा

Wed, 27 Jun 2018 06:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
Four actresses resign Malayalam film artists body
दिलीप

एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट (एएमएमए)  ने कथित अपहरण और बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे अभिनेता दिलीप को एक बार फिर एएमएमए में शामिल कर लिया गया है। इस फैसले के बाद 'अपहरण और बलात्कार के मामले' की पीड़िता सहित चार एक्ट्रेसेस ने विमन इन सिनेमा कलेक्टिव (डब्ल्यूसीसी) ने बुधवार को एएमएमए से इस्तीफा दे दिया है।


 

Four actresses resign Malayalam film artists body
dileep
पीड़िता ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'पहले दिलीप ने मेरी एक्टिंग अपॉर्चुनिटी छीनने की कोशिश की। मैंने इसकी शिकायत एएमएमए से की लेकिन इसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। मैं एएमएमए की सदस्य हूं, यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव है कि एएमएमए एक आरोपी के साथ खड़ा है। अब संगठन में रहने का कोई मतलब नहीं।' 

 
Four actresses resign Malayalam film artists body
dileep
बता दें  कि पिछले दिनों दिलीप को इस अपहरण और रेप के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद उन्हें संगठन से बर्खास्त कर दिया गया था, जिसके बाद रविवार को एक बार फिर संगठन में उनकी वापसी को मंजूरी दे दी गई थी। संगठन के इस फैसले से दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में गर्मागर्मी बढ़ गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four actresses resign Malayalam film artists body
pt thomas
मलयालम अभिनेता दिलीप को बहाल करने के एएमएमए के फैसले की न सिर्फ विमन इन सिनेमा कलेक्टिव (डब्ल्यूसीसी) के सदस्यों बल्कि कई नेताओं ने भी इस फैसले की निंदा की है। कांग्रेस नेता पीटी थॉमस ने कहा कि एएमएमए को दिलीप पर अपने फैसले पर एक बार फिर सोचना चाहिए। 

 
विज्ञापन
Four actresses resign Malayalam film artists body
dileep
विमन इन सिनेमा कलेक्टिव (डब्ल्यूसीसी) ने एएमएमए के अभिनेत्री अपहरण मामले में आरोपी दिलीप के निलंबन को रद्द करने के फैसले पर चिंता जताते हुए सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि क्या आप जानते हैं कि आपने किसी ऐसे व्यक्ति को वापस इस संगठन में शामिल किया है जिस पर बलात्कार में शामिल होने का आरोप है और मुकदमा अभी खत्म नहीं हुआ है... क्या आपको कुछ भी महसूस नहीं होता? 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed