Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan wishes On ShahRukh Khan Birthday SRK reveals he followed Bhai advice on shirtless body In King

शाहरुख खान-सलमान: 'हमेशा जवान रहो किंग', SRK के जन्मदिन पर भाई की दुआ, बादशाह बोले- आपकी सलाह पर शर्टलेस हुआ

Tue, 03 Nov 2026 07:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Nov 2026 07:56 AM IST
सार

  • Salman Khan Wishes SRK B'day: 02 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन मनाया। तमाम सितारों ने उन्हें मुबारकबाद दी।
  • बॉलीवुड के दबंग खान सलमान ने भी किंग को खास अंदाज में बधाई दी।
  • सलमान खान को शुक्रिया अदा करते हुए शाहरुख खान ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।

विज्ञापन
Salman Khan wishes On ShahRukh Khan Birthday SRK reveals he followed Bhai advice on shirtless body In King
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर कल 02 नवंबर को दुनियाभर से प्रशंसकों ने शुभकामनाएं दीं। फिल्मी सितारों ने भी सोशल मीडिया पर किंग खान को बधाई दी। इस मौके को सलमान खान के पोस्ट ने और खास बना दिया। शाहरुख के जन्मदिन पर सलमान खान ने खास पोस्ट शेयर किया और फिर शाहरुख के जवाब ने तो दिल जीत लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Salman Khan wishes On ShahRukh Khan Birthday SRK reveals he followed Bhai advice on shirtless body In King
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान बोले- 'हमेशा जवान रहो'
सलमान खान ने सोमवार को देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर शाहरुख खान को बधाई दी। उन्होंने एक्टर की आगामी फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' पोस्ट किया। इसके साथ कैप्शन लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो शाहरुख। हमेशा जवान रहो किंग। यह मेरी दुआ है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan wishes On ShahRukh Khan Birthday SRK reveals he followed Bhai advice on shirtless body In King
किंग का गाना- तू मिल जाए - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official

शाहरुख बोले- 'भाई आपने बोला, इसलिए मेहनत की'
इसके बाद शाहरुख खान ने भी दबंग खान को बड़ा प्यारा सा जवाब दिया। अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी खुलासा कर दिया कि फिल्म 'किंग' में वे सलमान खान की सलाह पर शर्टलेस हुए। शाहरुख ने लिखा है, 'आपने कहा था बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है। सिर्फ इसलिए मेहनत की। हमेशा लव यू भाई'। 
बता दें कि शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' का पहला गाना उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज हुआ। 'तू मिल जाए' गाने में शाहरुख खान शर्टलेस अवतार में नजर आए हैं।

विज्ञापन

Salman Khan wishes On ShahRukh Khan Birthday SRK reveals he followed Bhai advice on shirtless body In King
किंग का गाना- तू मिल जाए - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official

कब रिलीज होगी 'किंग' फिल्म?
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का पहला गाना मेकर्स ने उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया। इसमें वे दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने गया है। वहीं, एड शीरन ने गाने में इंग्लिश रैप लाइन्स गाई हैं। फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके जरिए शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed