सौंदर्या साउथ की काफी मशहूर हीरोइन थीं। नेशनल अवॉर्ड सहित उन्होंने कई अवॉर्ड जीते और अमिट पहचान बनाई। उनकी लोकप्रियता का आलम ये था फिल्म में उनकी झलक देखते ही लोग पागल हो जाते थे। अमिताभ बच्चन तक सौंदर्या और उनकी एक्टिंग के कायल थे। लेकिन एक हादसे ने इस हीरोइन की जिंदगी ही लील ली।
सौंन्दर्या किस्मत की धनी थीं। करियर की शुरुआती दौर में ही उन्हें साउथ के कई सुपरस्टार्स का साथ मिला और उनकी फिल्में एक के बाद एक हिट होने लगीं। चंद सालों में ही सफलता उनके कदम चूमने लगी थी।
लोग सौंदर्या की एक्टिंग के ही दीवाने नहीं थे बल्कि स्क्रीन पर उनका जो अंदाज था लोग उस पर भी फिदा थे। उनके स्टारडम की वजह से लोग उन्हें 'मॉडर्न तेलुगू सिनेमा की सावित्री' तक कहते थे।
लेकिन किसे पता था कि इतनी सशक्त, गंभीर और टैलेंट का खजाना मानी जाने वाली हीरोइन इतनी जल्दी दूर चली जाएगी।
2004 में एक प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई। उस वक्त वो प्रैग्नेंट थीं और जिसे भी ये बात पता चली खूब रोया। किसी को भी यकीन नहीं हुआ कि साउथ सिनेमा को नए आयाम देने वाली हीरोइन अब इस दुनिया में नहीं है।
आज सौंदर्या होतीं तो यकीनन बाकी हीरोइनों के लिए कड़ी टक्कर साबित होतीं। अपने एक दशक के करियर में सौंदर्या ने एक्टिंग की, प्रोड्यूसर बनीं और ना जाने क्या-क्या। उन्होंने इतने अवॉर्ड और सम्माने जीते कि लोग आज तक उनकी मिसाल देते हैं।