अनुमति के बिना कृति सेनन की तस्वीर का किया इस्तेमाल
कृति सेनन की अनुमति के बिना डबलिन के एक बार ने अपनी न्यू ईयर पार्टी के लिए उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया है। अभिनेत्री को इस बात का पता तब चला जब उनके एक फैन ने सोशल मीडिया पर उनसे पूछा कि क्या आप 28 दिसंबर को डबलिन के टेम्पल बार में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आ रही हैं ? जिस पर कृति सेनन ने जवाब में कहा कि नहीं, यह झूठी खबर है। सोशल मीडिया पर कृति सेनन की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
आयुष्मान खुराना ने बढ़ाई फीस
2 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
अभिनेता आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं जिनकी सभी फिल्में इस साल हिट रही हैं। ऐसे में खबर है कि आयुष्मान खुराना ने अपनी तीन गुना फीस बढ़ा दी है। अंग्रेजी वेबसाइट मुंबई मिरर की खबर के अनुसार आयुष्मान ने फिल्मों के लिए अपनी फीस तीन गुना बढ़ा दी है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। आयुष्मान ने अंधाधुन, बधाई हो, ड्रीम गर्ल, बाला और आर्टिकल 15 जैसी कई शानदार फिल्में की हैं।
आलिया ने किया जामिया के छात्रों का समर्थन
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध और प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस कानून को लेकर बीते कुछ दिनों से जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र भी प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन रविवार को जामिया के छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। दिल्ली पुलिस और छात्रों के बीच काफी झड़प देखने को मिली। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने इंस्टग्राम पर भारतीय संविधान से जुड़ी तस्वीरें साझा करते हुए छात्रों का समर्थन किया है।

रजनीकांत ने ट्रांसजेंडर का किरदार करने जाहिर की इच्छा
4 of 5
Rajinikanth
- फोटो : amar ujala, mumbai
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पुलिस के अवतार में हिंदी फिल्म जगत में करीब 25 साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म 'दरबार' में वह एक 'बैड कॉप' के किरदार में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज के मौके पर रजनीकांत ने अपने फिल्मी सफर के बारे में ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान रजनीकांत ने पर्दे पर ट्रांसजेंडर का किरदार करने की इच्छा जाहिर की है। 'दरबार' के ट्रेलर लॉन्च में जब रजनीकांत से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ट्रांसजेंडर का किरदार ऑफर हुआ ? इस पर उन्होंने कहा नहीं अभी तक नहीं, लेकिन वह ये किरदार करना चाहते हैं।
अक्षय ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात
5 of 5
Akshay Kumar
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति से सिनेमा के माध्यों पर बात की। साथ ही दर्शकों को किस तरह मनोरंजक सिनेमा पहुंचाया जाए इस पर भी चर्चा की। अक्षय कुमार से मुलाकत की तस्वीर को उपराष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।