मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
Filmy Wrap: 'कांतारा 2' में नवाज की एंट्री! और बांग्लादेश में 'पठान' को मिला बेशुमार प्यार, पढ़ें फिल्मी खबरें
बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता कभी अपनी निजी जिंदगी के कारण तो कभी बॉलीवुड फिल्मों और स्टार्स को लेकर खुलकर दिए गए बयानों से चर्चा में आ जाते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस जहां उनकी फिल्म 'अफवाह' की सीमित रिलीज से काफी परेशान और दुखी हैं, वहीं अब एक ऐसी खबर आ रही हैं जो उन्हें खुश होने का मौका दे सकती है। दरअसल, कहा जा रहा है कि नवाजुद्दीन, ऋषभ शेट्टी की आगामी फिल्म 'कांतारा 2' में काम करते नजर आ सकते हैं।
Kantara 2: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री! अभिनेता ने खुद खोला राज
यश राज फिल्म्स के बैनर तले इस साल रिलीज हुई एक्शन फिल्म पठान दर्शकों को बेइंतहा पसंद आई थी। फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सबको हैरान कर दिया था। शाहरुख खान को पूरे चार साल बाद रुपहले पर्दे पर लाने वाली इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। दुनिया के कई देशों में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान स्टारर पठान अब 12 मई को बांग्लादेश में रिलीज हो रही है। इस बीच खबर है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके शो हाउसफुल हो गए हैं।
Pathaan: 'पठान' को मिला पड़ोसी मुल्क के फैंस से तोहफा, रिलीज से पहले ही बांग्लादेश में फुल हुए थिएटर
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' की बड़ी और लोकप्रिय फिल्मों में से एक है, जिसके दोनों पार्ट्स को फैंस का खूब प्यार मिला था। वहीं अब इसके तीसरे भाग के लिए अजय और निर्देशक रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ आएंगे। फिल्म की तीसरी सीरीज 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इस खबर के बाद से फैंस अब सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
Singham Again: एक बार फिर रोहित-अजय की जोड़ी धमाल मचाने को तैयार! 'सिंघम अगेन' की रिलीज डेट आई सामने
उरी और द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने के बाद निर्देशक आदित्य धर फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म बीते काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में मुख्य किरदार के लिए विक्की कौशल को चुना गया था। हालांकि अब खबरें सामने आ रही हैं कि किसी कारण उन्हें फिल्म से अपना नाम पीछे हटा लिया है। फिल्म से विक्की कौशल के बाहर होने के बाद एक्टर रणवीर सिंह को इसके लिए ऑफर दिया गया था। हालांकि वह भी इस लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। वहीं, अब इसको लेकर एक और अपडेट सामने आया है।
The Immortal Ashwatthama: द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा से विक्की ने किया एग्जिट, अब यह साउथ एक्टर निभाएगा लीड रोल?