सिनेमा जगत में रोज हलचल होना आम बात है। हर दिन कुछ न कुछ नया घटता रहता है और फैंस भी ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि ग्लैमर की दुनिया में आज क्या हुआ है। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ हुआ है। फिल्म 'आरआरआर' को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। दूसरी तरफ आज रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने उनके साथ बस में हुई छेड़छाड़ का खुलासा किया है। इसके अलावा भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ है, चलिए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं।
ऑस्कर पुरस्कारों में अंग्रेजी के अलावा दुनिया के अलग अलग देशों से तमाम दूसरी भाषाओं की फिल्में भी पुरस्कार पाने की होड़ में शामिल होती हैं। ये फिल्में अगर अमेरिका के किसी सिनेमाघर में तय मानदंडों के अनुसार हफ्ते भर से ज्यादा प्रदर्शित होती हैं तो इन्हें सीधे भी प्रतियोगिता में शामिल माना जाता है, लेकिन किसी देश का आधिकारिक प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्में 'इंटरनेशनल फीचर फिल्म अवार्ड' कैटेगरी में मुकाबला करने उतरती हैं। ये वही कैटेगरी है जिसे पहले 'बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड' कहा जाता था। भारत से भी हर साल किसी एक फिल्म को इन पुरस्कारों में भेजा जाता है और आपको शायद ये जानकर हैरानी हो कि इस फिल्म के चुनाव को लेकर जो संस्था फैसला करती है, उसका भारत सरकार से कोई लेना देना नहीं है।
Oscars 2023: ऑस्कर पुरस्कारों के लिए एंट्री शुरू, जानिए बीते 10 साल में भेजी गईं भारतीय फिल्में और प्रक्रिया
बॉलीवुड सिनेमा में कई ऐसी फिल्में हैं, जो रिलीज से पहले धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप झेल चुकी हैं। कुछ दिनों पहले, बिग बजट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर कपूर मंदिर के अंदर जूते पहनकर जाते हुए नजर आए थे। इस सीन की वजह से सोशल मीडिया पर लोग काफी भड़क गए थे। वहीं, अब ऐसा ही एक और मामला सामना आया है। हाल ही में, भारतीय फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई ने अपनी डॉक्यूमेंट्री का एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर अब जमकर विवाद हो रहा है। इस पोस्टर में काली मां को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है।
Leena Manimekalai Documentary: सिगरेट पीती काली मां का पोस्टर देख फूटा लोगों का गुस्सा, फिल्ममेकर को यूं लगाई लताड़
अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्मी अपडेट के साथ-साथ वह अक्सर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय देती नजर आती हैं। एक बार फिर रवीना टंडन अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आईं। उन्होंने अपनी किशोर उम्र के उन संघर्ष भरे दिनों का जिक्र किया, जब वह लोकल ट्रेन और बस से सफर किया करती थीं। रवीना ने बताया कि इस दौरान वह कई अजनबियों की छेड़छाड़ का शिकार हुई हैं। दरअसल यह पूरी बात रवीना ने 'आरे मेट्रो 3 कारशेड' प्रोजेक्ट के मसले पर कही है। इसके बाद कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे तो रवीना ने उनका भी मुंह बंद करा दिया।
Raveena Tandon: संघर्ष वाले दिन याद कर भावुक हुईं रवीना टंडन, बोलीं- बस में अजनबी लोग मेरे साथ...
अनुपम खेर बॉलीवुड के वह अभिनेता हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। किसी भी मुद्दे पर वह बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर जानकारी भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे। वह अक्सर अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी फोटोज शेयर करते रहते हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म कागज 2 के कोस्टार के साथ एक फोटो अपलोड की है। ये एक मोनोक्रोम तस्वीर है।
Anupam Kher: अनुपम खेर ने शुरू की 'कागज 2' की तैयारी, को-स्टार के साथ साझा की तस्वीर