कमल हासन की फिल्म विक्रम ब्लाकबस्टर साबित हुई है। साउथ में तो इस फिल्म ने धमाल मचा दिया है। इस फिल्म की तारीफ हर शख्स कर रहा है। बता दें कि विक्रम के जरिए कमल हासन ने पूरे चार साल बाद फिल्मों की दुनिया में वापसी की है। कई सेलिब्रिटीज द्वारा इस फिल्म की सोशल मीडिया पर तारीफ की जा रही है। अब तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू ने भी ट्विटर पर विक्रम की जमकर तारीफ की है। विक्रम आज से एक महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कमल हासन के साथ फहाद फाजिल और विजय सेतुपति भी थे।
Vikram: महेश बाबू को बहुत पसंद आई कमल हासन की फिल्म 'विक्रम', सोशल मीडिया पर तारीफ में पढ़े कसीदे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 03 Jul 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन