फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुमार सानू @69: 'आशिकी' से बने मेलोडी किंग, आज भी जवां दिलों की धड़कन हैं पद्मश्री सानू दा के यह 10 गाने

Wed, 23 Sep 2026 08:00 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 23 Sep 2026 08:00 AM IST
सार

Kumar Sanu Birthday: सिंगर कुमार सानू का आज 69वां जन्मदिन है। 90 के दशक में कुमार सानू ने नए अभिनेताओं को अपनी सुरीली आवाज में खूब नचाया है। इस खबर में बात रोमांंटिक गानों के बादशाह कुमार सानू के ऐसे 10 गानों की, जो आज भी फैंस को कहीं सुनाई दे जाएं तो उनका दिल धड़कने लगता है...

विज्ञापन
kumar sanu 69 birthday check out these 10 romantic songs of melody king
कुमार सानू बर्थ डे - फोटो : अमर उजाला
कुमार सानू के गानों का खुमार कुछ ऐसा है जो किसी भी एक जेनरेशन तक सीमित नहीं रहा। आज भी कई दिल उनकी मखमली आवाज सुनकर धड़कते हैं। इस खबर में जानें कैसे केदारनाथ भट्टाचार्य बने कुमार सानू? साथ ही देखें उनके 10 मशहूर गानों की लिस्ट...
kumar sanu 69 birthday check out these 10 romantic songs of melody king
गजल सम्राट जगजीत सिंह के साथ कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

पिता से ली संगीत की शिक्षा
गायक कुमार सानू का असल नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। उनका जन्म 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता में हुआ था। पिता पशुपतिनाथ भट्टाचार्य खुद भी प्रसिद्ध संगीतकार और गायक थे। कहा जाता है की संगीत की प्रथम शिक्षा उन्होंने अपने पिता से ही ली थी।

किसने दिया नया नाम?
यूं तो बतौर प्लेबैक सिंगर सानू दा ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'ये देश' से की थी पर फिर 1989 में गजल सम्राट जगजीत सिंह ने उनकी मुलाकात मशहूर कंपोजर जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी से करवाई। उन्होंने ही केदारनाथ भट्टाचार्य को अपना नाम बदलकर कुमार सानू रखने की सलाह दी।



'आशिकी' से रातों-रात मिला फेम
इसके बाद 1990 में रिलीज हुई महेश भट्ट की म्यूजिकल फिल्म 'आशिकी' जिसने कुमार सानू को घर-घर में पहचान दिलाई। फिल्म का म्यूजिक एल्बम ऐसा हिट हुआ कि आज भी बॉलीवुड के सबसे सफल साउंडट्रैक में से एक माना जाता है। 'अब तेरे बिन..', 'नजर के सामने..', 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' और 'बस एक सनम चाहिए' समेत फिल्म के लगभग सभी गानों को कुमार सानू ने आवाज दी और राेमांटिक प्लेबैक स्टाइल से अलग ही पहचान बनाई। 

90 के दशक में बनाई पहचान
इसके बाद 90 के दशक में रिलीज हुई 'बाजीगर', 'परदेस', 'दीवाना', 'साजन' और '1942: ए लव स्टोरी' जैसी लगभग हर सुपरहिट फिल्म में सानू दा ने रोमांटिक गाने गाकर सबको अपना दीवाना बनाया।

  • 1993 में उन्होंने एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का भी रिकॉर्ड बनाया।
  • आज बीबीसी के टॉप 40 बॉलीवुड साउंडट्रैक की लिस्ट में भी उनके कई गाने शामिल हैं।
  • संगीत जगत में योगदान के लिए सानू दा को 2009 में पद्मश्री से भी नवाजा गया।

अब यहां देखें कुमार सानू के 10 यागादार गानों की लिस्ट...
kumar sanu 69 birthday check out these 10 romantic songs of melody king
फिल्म 'आशिकी' - फोटो : सोशल मीडिया
धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना
90 के दशक में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ के गानों के सुनने वाले दीवाने थे। फिल्म के हिट होने का मुख्य कारण फिल्म का एल्बम भी रहा। यह गाना राहुल रॉय और अनु अग्रवाल पर फिल्माया गया था। हालांकि इस फिल्म के सारे गाने काफी पॉपुलर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
kumar sanu 69 birthday check out these 10 romantic songs of melody king
फिल्म 'बाजीगर' - फोटो : सोशल मीडिया

ये काली काली आंखें 
शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ का एक्टर को बादशाह बनाने में बड़ा हाथ हैं। इसी फिल्म का गाना ‘ये काली काली आंखें’ काफी पॉपुलर हिट गाना था। इस गाने में कुमार सानू के साथ अनु मलिक ने भी अपनी आवाज दी थी। यह गाना शाहरुख खान और काजोल पर फिल्माया गया था। 

विज्ञापन
kumar sanu 69 birthday check out these 10 romantic songs of melody king
फिल्म 'दीवाना' - फोटो : सोशल मीडिया

सोचेंगे तुम्हें प्यार करें के नहीं 
1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ का गाना ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार करें के नहीं’ कैसेट के दौर में जमकर मशहूर हुआ। गाने का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने दिया था। इस रोमांटिक ट्रैक को ऋषि कपूर और दिव्या भारती पर फिल्माया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed