मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कभी कलाकारों की फिल्मों से जुड़ी जानकारी सामने आती है तो कभी इनकी पर्सनल लाइफ भी अचानक लाइमलाइट का हिस्सा बन जाती है, जिस पर फैंस की नजरें भी कलाकारों पर बनी रहती हैं। फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। आज प्रभास के फैंस से जुड़ी शानदार खबर सामने आई है। अभिनेता की फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर की रिलीज डेट सामने आ गई। इसके अलावा और सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए 10 खबरों के जरिए बताते हैं।
Filmy Wrap: इस दिन आएगा 'आदिपुरुष' का टीजर और जैकलीन पर होगी सवालों की बौछार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
पैन इंडिया स्टार प्रभास के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में फिल्म 'आदिपुरुष' का नाम भी शामिल है, जिसमें प्रभास 'भगवान श्री राम' के अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म से प्रभास का लुक काफी समय पहले सामने आ गया था और अब फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का खुलासा भी हो गया है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
Adipurush Teaser: इस दिन रिलीज होगा 'आदिपुरुष' का धांसू टीजर, राम के अवतार में दिल जीतने के लिए तैयार प्रभास
बॉलीवुड में एक बार फिर शादी की शहनाई बजने जा रही है। बॉलीवुड के खूबसूरत कपल यानि ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी करने जा रहे हैं। दो बार शादी की तारीख पोस्टपोन होने के बाद फाइनली ये कपल एक खूबसूरत रिश्ते में बंधने जा रहा है। ऋचा और अली की शादी, मेंहदी, हल्दी और मुंबई के वेडिंग रिसेप्शन की जानकारी सामने आ चुकी है। प्री वेडिंग फंक्शन्स दिल्ली में निपटाने के बाद ये कपल मुंबई में सात फेरे लेगा। हाल ही में कपल के दिल्ली वाले रिसेप्शन वेन्यू का जानकारी भी सामने आ गई है।
Richa Chadha-Ali Fazal: भारत के सबसे पुराने क्लब में होगा ऋचा का रिसेप्शन, मेंबरशिप के लिए लगते हैं कई साल
सलमान खान अपने कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 16 के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस रियलिटी शो के बीते 15 सीजन काफी धमाकेदार रहे और इसी वजह से फैंस इस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों, मेकर्स द्वारा 'बिग बॉस 16' का पहला प्रोमो शेयर किया गया था, जिसमें सलमान खान ने बताया था कि इस बार खुद बिग बॉस खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं, अब शो का नया वीडियो सामने आ गया है, जो काफी मजेदार है और फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए काफी है।
Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट के बीच होगी मार-धाड़! बिग बॉस 16 के नए प्रोमो ने सबको किया हैरान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों से जुड़े रहते हैं। वह अक्सर अपनी आगामी फिल्म और अपने विचारों के बारे में अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'ऊंचाई' के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए एक मजेदार पोस्ट किया है।
Anupam Kher: अमिताभ-बोमन के साथ अनुपम खेर ने साझा की तस्वीरें, लिखा- कुछ चीजें तब तक असंभव लगती हैं जब तक...