पैन इंडिया स्टार प्रभास के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में फिल्म 'आदिपुरुष' का नाम भी शामिल है, जिसमें प्रभास 'भगवान श्री राम' के अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म से प्रभास का लुक काफी समय पहले सामने आ गया था और अब फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का खुलासा भी हो गया है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
2 of 4
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
ओम राउत के निर्देशन में बन रही 'आदिपुरुष' का टीजर 3 अक्तूबर को फैंस के बीच आ रहा है। हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित इस फिल्म का टीजर 'दशहरे' से सिर्फ दो दिन पहले रिलीज हो रहा है। मजेदार बात यह है कि इस बार प्रभास 'दशहरा' दिल्ली में मनाते हुए नजर आएंगे। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली में लव कुश रामलीला समिति लाल किले के लॉन में अयोध्या का राम मंदिर-थीम वाला पंडाल बनाने जा रही है। प्रभास इस साल 5 अक्तूबर को इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभास के फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नहीं है।
3 of 4
कृति सेनन और आदिपुरुष टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि 'आदिपुरुष' की शूटिंग काफी पहले खत्म हो गई थी। यह एक 3डी फिल्म है और इसके वीएफएक्स पर काम चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आदिपुरुष के पास फिल्म में 8000 से अधिक वीएफएक्स शॉट होंगे, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए पहली बार होगा।
4 of 4
ओम राउत, ‘आदिपुरुष’ में प्रभास
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'आदिपुरुष' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास के अलावा अभिनेता सैफ अली खान नजर आएंगे। सैफ 'लंकापति नरेश रावण' का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म 'आदिपुरुष' में एक्ट्रेस कृति सेनन भी पहली बार पौराणिक किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। 'आदिपुरुष' का निर्माण भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज द्वारा किया गया है।