बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने सेना दिवस पर बड़ी मिसाल कायम की है। हाल ही में उनकी भारतीय सेना पर आधारित फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज हुई थी जिसने अब तक 46 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। ऐसे में रोनी के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी ने देश की सेवा में बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों की विधवाओ के लिए एक करोड़ रुपये डोनेट करने का फैसला लिया है।
सेना दिवस पर फिल्म 'उरी... के निर्माता का ऐलान, शहीद की विधवाओं को देंगे 1 करोड़ रुपये
बता दें कि फिल्म उरी को देशभर में सराहा गया है और दर्शकों में फिल्म को देखने के बाद देशभक्ति की भावना पैदा हो रही हैं। वहीं, फिल्म की टीम और सभी मेंबर्स को भी इस सराहनीय काम पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। ऐसे में फिल्म को देखने के बाद देश के नौजवानों में आर्मी ज्वॉइन करने का जज्बा भी बढ़ रहा है। खबर है कि फिल्म की टीम को दर्शकों से लगातार संदेश भी आ रहे हैं। इसमें एक 18 साल की लड़की का दिल को छू जाने वाला वीडियो मैसेज भी आया ।
दरअसल, सिनेमा में फिल्म देखने के दौरान एक 18 वर्षीय लड़की ने एक महिला की वीडियो रिकॉर्ड की जो सिनेमा हॉल में फिल्म के दौरान जोरों से जय हिंद के नारे लगा रही थी। खबर है कि यह फिल्म कम बजट की है लेकिन इसमें फिल्माए गए सीन बेहद खतरनाक और भयानक हैं। फिल्म की कामयाबी को देखकर लगता है कि यह कुछ ही दिनों में फिल्म का बजट निकालने में सफल साबित होगी।
बता दें कि विक्की कौशल फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने अनुपम खेर की विवादित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को पीछे छोड़ दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित उरी ने शानदार बिजनेस का सिलसिला जारी रखे हुए है। उरी के साथ ही अनुपम खेर की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर भी रिलीज हुई ऐसे में माना जा रहा था कि एक साथ दो फिल्मों की रिलीज से कलेक्शन पर असर पड़ सकता है लेकिन इस रेस में विक्की कौशल बाजी मारते हुए दिख रहे हैं।
उरी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने 8.20 करोड़ की ओपनिंग की। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने करीब 12.43 करोड़ जुटाए। रविवार को उरी ने करीब 15.10 करोड़ का और सोमवार को 10.51 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह 4 दिन में फिल्म ने कुल 46.24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
#UriTheSurgicalStrike is unshakable... Excellent on Day 4... Higher than Day 1... Will cross ₹ 50 cr today... Trending better than #Raazi, #Stree and #BadhaaiHo... Fri 8.20 cr, Sat 12.43 cr, Sun 15.10 cr, Mon 10.51 cr. Total: ₹ 46.24 cr. India biz. #Uri #HowsTheJosh