फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार को ब्रेक दिलाने वाले प्रोड्यूसर इन दिनों भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। आज अक्षय एक साल में चार फिल्में करते हैं और काफी बिजी भी रहते हैं। लेकिन उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाने वाले प्रोड्यूसर की हालात इतनी खराब है कि वो अब अक्षय से मदद की उम्मीद कर रहे हैं।
रवि श्रीवास्तव नाम के निर्माता और पब्लिसिटी डिजाइनर मुंबई के एक किराए के मकान में रहते हैं। एक समय था जब काम के लिए अक्षय और कई प्रोड्यूसर उनके ऑफिस के चक्कर लगाते थे। रवि ने अक्षय को उनकी पहली फिल्म 'सौगंध' दिलाने में उनकी मदद की थी।
अक्षय कुमार को पहला ब्रेक दिलाने वाले इस प्रोड्यूसर का हाल देखकर आप भी रो पड़ेंगे
इतना ही नहीं बाद में रवि ने अपनी एक फिल्म के लिए भी अक्षय को साइन किया था। इन दिनों रवि की तबीयत काफी खराब है। उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। लेकिन अपने इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं बचे हैं। इस बारे में रवि ने बताया कि वो चार कदम भी उठकर चल नहीं पाते हैं।
अक्षय कुमार को पहला ब्रेक दिलाने वाले इस प्रोड्यूसर का हाल देखकर आप भी रो पड़ेंगे
उन्होंने करीब पांच अस्पतालों के डॉक्टरों से अपना इलाज करवाया लेकिन ठीक नहीं हो पाए। उनकी दोनों किडनियां ट्रांसप्लांट करनी होंगी। रवि अपने घर में अकेले रहते हैं। शादी के 10 साल बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई थी और बेटी की शादी कर चुके हैं। एक शख्स उनकी देखभाल में लगा रहता है।
अक्षय कुमार को पहला ब्रेक दिलाने वाले इस प्रोड्यूसर का हाल देखकर आप भी रो पड़ेंगे
रवि का ऑफिस जूहू इलाके में था। यहां फिल्मों के पोस्टर डिजाइन का काम होता था। वहां प्रोड्यूसर्स केशु रामसे, गुलशन कुमार, के सी बोकाड़िया, धीरज कुमार सब रवि से काम कराने आते थे। इनसे मिलने के लिए अक्षय कुमार, अजय देवगन, राहुल रॉय, रोनित रॉय वहां आकर बैठा करते थे। अक्षय हमेशा रवि से काम दिलाने को कहते थे।