हाल ही में खबर सामने आई थी कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' 92वें ऑस्कर अवॉर्ड की रेस से बाहर हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर कुछ लोगो ने उदासी जाहिर की थी तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसको ट्रोल कर दिया था। ऐसे में अब 'गली ब्वॉय' के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर की प्रतिक्रिया इस पर आई है।
2 of 5
Farhan Akhtar, Ranveer Singh
- फोटो : social media
दरअसल फरहान अख्तर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली ब्वॉय' के प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में फिल्म के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर पहली बार रिएक्ट किया है। फरहान ने स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में अपने मन की बात कही है।
3 of 5
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
फरहान ने इंटरव्यू में कहा, 'हम दुखी हैं कि गली ब्वॉय ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई, लेकिन खुशी इस बात की है कि वहां तक पहुंचे और मुकाबला किया। उन सारी फिल्मों को मेरी बहुत शुभकामनाएं जो आगे गई हैं'। बता दें कि फरहान के अलावा अभी जोया अख्तर, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
4 of 5
ऑस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल बेस्ट फिल्म कैटेगरी में इन फिल्मों ने बनाई जगह :
द पेटिंड बर्ड, ट्रुथ एंड जस्टिस, लेस मिसरेबल्स, थोज हू रिमेंड, हनीलैंड, कॉरपस क्रिस्टी, एटलान्टिक्स, पैरासाइट और पेन एंड ग्लोरी।
5 of 5
gully boy
- फोटो : social media
गौरतलब है कि गली ब्वॉय इस साल फरवरी में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर- आलिया के साथ ही सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि मुख्य किरदारों में थे। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की जिंदगी पर आधारित थी जो गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है लेकिन उसके सपने बड़े हैं, वो एक रैपर बनना चाहता है।