बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान 9 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। फराह अपनी बेबाकी और बिंदास स्वभाव के लिए मशहूर हैं। फराह ने फिल्म 'मैं हूं ना' से निर्देशन में डेब्यू किया था। इससे पहले तक वो बॉलीवुड फिल्मों में कोरियोग्राफर के तौर पर काम करती थीं। 'मैं हूं ना' के बाद फराह खान ने 'ओम शांति ओम', 'तीस मार खां' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।
फराह खान ने साल 2004 में शिरीष कुंदर से शादी की थी । शिरीष कुंदर और फराह की लव स्टोरी भी बिल्कुल फिल्मी है । फराह के पति शिरीष बॉलीवुड में आने से पहले एक इलेक्ट्रॉनिकल इंजीनियर थे और मोटोरोला कंपनी में काम करते थे। कंपनी में चार साल तक काम करने के बाद शिरीष ने इंडस्ट्री बदली और बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आ गए।
शिरीष ने फिल्म इंडस्ट्री में एडिटर के तौर पर काम किया। फराह से शिरीष की पहली मुलाकात फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी। सेट पर दोनों हमेशा लड़ते रहते थे। किसी ने नहीं सोचा था कि ये दोनों कभी शादी करेंगे। लेकिन अचानक एक दिन शिरीष ने फराह को प्रपोज कर दिया।'तानाजी...' पर खुलकर बोले अजय देवगन और काजोल, निजी जिदंगी पर भी किए खुलासे
4 of 6
फराह खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
उस वक्त फराह 32 की और शिरीष 25 के थे। फराह ने शिरीष को हां कहने में काफी समय लिया लेकिन आखिरकार दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली। शादी के चार साल बाद फराह खान ने ट्रिपलेट्स बच्चों को जन्म दिया। फराह खान से शादी करने के बाद शिरीष ने 'तीस मार खां और 'जोकर' जैसी फिल्मों की कहानी भी लिखी। लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं।
5 of 6
Shahrukh khan and Farah Khan
- फोटो : twitter
इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार ने काम किया था। फिल्म 'जानेमन' के राइटर भी शिरीष कुंदर ही थे। शिरीष ने 'कृति' नाम की एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है। शिरीष की वजह से फराह खान और शाहरुख खान के रिश्ते में भी दरार आ गई थी। दोनों इंडस्ट्री में भाई-बहन के तौर पर फेमस थे। लेकिन शिरीष ने एक बार शाहरुख की फिल्म 'रावन' के बारे में कुछ गलत ट्वीट कर दिया था।