{"_id":"634ee24c7caf75210e0dd8eb","slug":"fans-did-not-like-deepika-chikhaliya-transformation-video-called-her-kaliyug-ki-sita","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: 'सीता मां' के नए अवतार को देख हैरान रह गए फैंस, बोले- आपको यह शोभा नहीं देता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Social Media: 'सीता मां' के नए अवतार को देख हैरान रह गए फैंस, बोले- आपको यह शोभा नहीं देता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:59 PM IST
सार
टेलीविजन का मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण अपने समय का बेहद लोकप्रिय शो था। इस धारावाहिक के साथ ही इसमें नजर आए कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे।
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका चिखलिया
- फोटो : Social media
Link Copied
टेलीविजन का मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण अपने समय का बेहद लोकप्रिय शो था। इस धारावाहिक के साथ ही इसमें नजर आए कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे। सीरियल की स्टार कास्ट को दर्शकों ने इतना पसंद किया था कि शो में नजर आए सभी सितारों को लोग असल में ही भगवान मानने लगे थे। शो के इन्हीं कलाकारों में से एक अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने इस शो में सीता का किरदार निभाया था।
2 of 4
दीपिका चिखलिया
- फोटो : social media
अपने इस किरदार के लिए दीपिका देशभर में काफी लोकप्रिय हुई थीं। शो को बने भले ही समय बीत चुका है, लेकिन इन कलाकारों की लोकप्रियता में आज की कोई कमी नहीं आई है। अभिनेत्री आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में अपना एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस भी हैरान रह गए।
शेयर किए गए इस वीडियो में दीपिका का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज में अभिनेत्री रील बनाती नजर आ रही हैं। हालांकि उनका यह अंदाज कुछ फैंस को रास नहीं आ रहा है, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा- चेंज एंड ट्रांसफॉर्मेशन।
अभिनेत्री के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए उनसे अपील की कि वह अपने सीता मैया के किरदार में वापस लौट आए, तो वहीं एक यूजर ने लिखा- आपको यह सब शोभा नहीं देता है। एक यूजर ने लिखा- सीता मैया के चरण दिखाई दे रहे हैं। जबकि एक यूजर ने उन्हें कलयुग की सीता कह डाला। इसके अलावा कई लोग उनके ट्रांसफॉरमेशन की तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।