इस साल आमिर खान ने चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ फिल्मी पर्दे पर वापसी की थी। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म बढ़िया प्रदर्शन करेगी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म को पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस बीच खबरें आईं कि 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने की वजह से आमिर खान और निर्देशक अद्वैत चंदन के बीच खटास पैदा हो गई है। वहीं, अब इन खबरों पर अद्वैत चंदन का रिएक्शन सामने आया है।
Advait Chandan: लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने से आमिर खान और अद्वैत चंदन के बीच आई दरार? निर्देशक ने बताई सच्चाई
Bollywood Gossips: जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को ‘राम’ बनाने से कर दिया था इनकार, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा
View this post on Instagram
अद्वैत चंदन के इस पोस्ट पर सितारे और फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मोना सिंह ने हार्ट इमोजी कमेंट कर लिखा, 'हमेशा', तो वहीं फैंस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा किसने कहा, मुझे फिल्म बहुत पसंद आई, इंतजार रहेगा अद्वैत कि आप आगे क्या लेकर आने वाले हैं।' इसी तरह फैंस अपना सपोर्ट अद्वैत चंदन को दे रहे हैं।
Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान ने मनाया मंगेतर नुपुर का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। जहां 'फॉरेस्ट गंप' ने लोगों का दिल जीत लिया था, तो आमिर खान की फिल्म को शुरुआत से ही विरोध का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट की मांग ने जोर पकड़ लिया था और इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर साफ देखने को भी मिला।
Vivaad Bollywood Ke: जब ईशा देओल के गुस्से की शिकार हुईं अमृता राव, थप्पड़ तक पहुंच गई थी बात