टीवी के मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अभिनेता गोविंदा के सगे मामा हैं लेकिन दोनों के बीच का ये रिश्ता अब टूट चुका है। इसका खुलासा गोविंदा की पत्नी सुनीता ने किया है। उन्होंने कहा, 'मैंने गोविंदा और कृष्णा के बीच की दूरी को मिटाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। क्योंकि कृष्णा ने अपने मामा के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया।' हाल में जब कृष्णा ने अपने जुड़वा बच्चों का जन्मदिन मनाया तो उस पार्टी में गोविंदा नहीं दिखे।
{"_id":"5b2d29f44f1c1bab6e8b9476","slug":"family-fight-between-govinda-and-krushna-abhishek","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टूट गया मामा-भांजे का रिश्ता, गोविंदा की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टूट गया मामा-भांजे का रिश्ता, गोविंदा की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
गोविंदा और कृष्णा
Trending Videos
govinda's wife sunita
सुनीता ने बताया कि उस दिन गोविंदा और मैं लंदन में थे। हमें पार्टी में बुलाया नहीं गया था और अगर हमें कृष्णा ने बुलाया भी होता तो भी हम नहीं जाते। मैंने उनके बच्चों को उनके माता-पिता के दुर्व्यवहार की वजह से आज तक नहीं देखा है। हमने कृष्णा और कश्मीरा के साथ सभी संबंध तोड़ दिए हैं और मैं कसम खाती हूं कि मैं दोबारा सबकी सुलह करने की कोशिश नहीं करुंगी।
govinda's wife sunita
दो साल पहले मैंने ऐसा किया था और मैं मुर्ख थी। गोविंदा उनके बारे में सही थे। यह मेरी गलती थी कि मैंने सोचा कि हमें उन्हें एक और मौका देना चाहिए। इधर कृष्णा अभिषेक से गोविंदा के उन आरोपों का जवाब देने के लिए कहा गया जिसमें गोविंदा ने कहा था कि वो उनके नाम की वजह से फेमस हैं कृष्णा ने कहा अगर उन्हें लगता है कि मैंने करियर बनाने के लिए उनके नाम का उपयोग किया है तो मैं ही नहीं मामा के कई भतीजी और भतीजे हैं। कहां हैं वो उनके ऐसे दावों को भी देखना बहुत ही हैरानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
govinda's wife sunita
हां मैं इस बात से इनकार नहीं करता हूं कि जवानी में मामा ने मुझे व्यक्तिगत तौर पर मदद की है। उन्होंने मुझे पैसे भी दिए हैं। लेकिन मैंने कड़ी मेहनत से अपना करियर बनाया है।
विज्ञापन
Krushna Abhishek
मुझे बुरा लगता है खासकर क्योंकि मैंने हमेशा उनसे प्यार किया है और उनका सम्मान किया है। मैं उनके घर में छह साल तक रहा हूं और सुनीता मामी ने मुझे अपने बेटे की तरह प्यार दिया है। मैं जानता हूं कि वो मेरे लिए क्या हैं और ये कोई बदल नहीं सकता।