{"_id":"5afc05834f1c1be1408b5af2","slug":"family-clash-at-box-office-on-june-1-harshvardhan-kapoor-film-to-clash-with-sonam-and-rhea-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम की शादी के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगा परिवार, आमने-सामने होंगे भाई-बहन, रेस में बाप भी मौजूद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम की शादी के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगा परिवार, आमने-सामने होंगे भाई-बहन, रेस में बाप भी मौजूद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 17 May 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor
सोनम कपूर की शादी में पूरा कपूर खानदान एक साथ सेलिब्रेट करता नजर आया। सभी साथ झूमे, नाचे, गाए। मगर अब जून में इसी हैप्पी फैमिली के लोग आपस में भिड़ेंगे। बॉलीवुड के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब बॉक्स ऑफिस पर भाई की फिल्म बहन की फिल्म से टकराएगी।
Bhavesh Joshi Superhero
हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरस्टार' की रिलीज टाल दी गई है। अब यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 25 मई को रिलीज होने वाली थी। जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' भी इसी दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर 'परमाणु' के धमाके से बचने के लिए 'भावेश जोशी सुपरहीरो' के मेकर्स ने फिल्म की रीलीज की तारीख आगे बढ़ा दी।
veere di wedding
हर्षवर्धन कपूर की फिल्म की टक्कर अब अपनी ही बहनों की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से होगी। सोनम कपूर की यह फिल्म भी 1 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के निर्माण में रिया कपूर ने पैसे लगाए हैं। रिया ने एकता कपूर और निखिल द्ववेदी के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
race 3
जून में सिर्फ भाई-बहन की ही भिड़ंत नहीं होगी। टिकट खिड़की पर बाप और बच्चों का भी मुकाबला होगा। अनिल कपूर की फिल्म 'रेस-3' सोनम और हर्षवर्धन की फिल्म के ठीक एक हफ्ते बाद रिलीज होने वाली है। यानी अनिल कपूर की इस फिल्म की वजह से उनके ही बच्चों की फिल्म की कमाई पर असर पड़ना तय है।
विज्ञापन
sonam kapoor wedding
हर्षवर्धन कपूर ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जियां' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। टिकट खिड़की पर यह फिल्म उम्मीद जितना प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। माना जा रहा था कि दूसरी फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' उनके करियर को माइलेज देगी। मगर अब 'वीरे दी वेडिंग', जिसके ट्रेलर और गाने पहले ही सुपरहिट हो चुके हैं, की वजह से हर्षवर्धन की फिल्म को कड़ी टक्कर मिलेगी।