फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेस-3' का ट्रेलर हिट कराने के लिए सलमान ने खूब की नौटंकी, पिछले 5 दिन में फैंस को जमकर बनाया बेवकूफ

Thu, 17 May 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Before Releasing Race 3 Trailer This Is How Salman Khan Created Hype
salman khan race 3
सलमान खान फिल्म 'रेस-3' को लेकर कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को हिट करने के लिए अपने फैंस को खूब धोखा दिया। इसकी शुरुआत हुई 10 मई से। बॉलीवुड के भाईजान ने ट्वीट करके कहा कि फिल्म 'रेस-3' की टीम इतने सारे पोस्टर्स इसलिए जारी कर रही है क्योंकि उनका ट्रेलर अभी तक तैयार ही नहीं हुआ है। 


 
Before Releasing Race 3 Trailer This Is How Salman Khan Created Hype
race 3
इसी के साथ सलमान ने यह भी बताया कि उनकी फिल्म 'रेस-3' का ट्रेलर 15 मई को रिलीज होगा। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि इंतजार का फल मीठा होता है और ट्रेलर निराश नहीं करेगा। सलमान के इस ट्वीट के बाद फैंस का उत्साह दोगुना हो गया। वे सब ट्रेलर की बाट जोह ही रहे थे कि ठीक एक दिन पहले सलमान ने एक और ट्वीट किया जिससे लोग उदास हो गए।
Before Releasing Race 3 Trailer This Is How Salman Khan Created Hype
Race 3
सलमान खान ने ट्वीट किया, 'कल का मुझे थोड़ा डाउटफुल (संदेहास्पद) लग रहा है।' उनका इशारा रेस-3 के ट्रेलर की रिलीज की तरफ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Before Releasing Race 3 Trailer This Is How Salman Khan Created Hype
Race 3
यही नहीं, जिस दिन ट्रेलर रिलीज होना था यानी 15 मई की सुबह को जनाब ने फिर ट्वीट किया 'कल का जो डाउट था वो आज मुझे डाउटफुल लग रहा है।'

 
विज्ञापन
Before Releasing Race 3 Trailer This Is How Salman Khan Created Hype
Race 3
फिर खबर आई कि सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' का ट्रेलर शाम 5 बजे रिलीज होगा। अब जैसे-जैसे घड़ी की सूई आगे बढ़ रही थीं , फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ता जा रहा था। मगर ये क्या, उनका पल्सरेट बढ़ाने के लिए सलमान खान ने वक्त से पहले ही ट्रेलर रिलीज कर दिया!


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed