महाकाव्य श्री रामायण कथा: अंजलि अरोड़ा की फिल्म का ट्रेलर देख चौंके यूजर्स, बोले- ‘आदिपुरुष’ के लिए इज्जत बढ़ी
Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer Released: फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म के डायलॉग्स, किरदारों के लुक और वीएफएक्स को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है।
विस्तार
कच्चा बादाम फेस अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में अंजलि के अलावा रजनीश दुग्गल, शील वर्मा, निर्भय वाधवा अहम किरदारों में हैं। फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर इसे ट्रोल किया जा रहा है।
क्या है फिल्म रामायण के ट्रेलर मे खास?
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर में एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में देखकर सोशल मीडिया पर पहले ही बहस छिड़ चुकी है। वहीं रजनीश दुग्गल ने लंका नरेश रावण का किरदार निभाया है। ट्रेलर में फैंस के देखने के लिए कुछ भी खास नजर नहीं आता। न को वीएफएक्स आपका ध्यान खींचते हैं न ही फिल्म के संवाद।
सोशल मीडिया पर हो रहा ट्रोल
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स फिल्म को कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इसे देखने के लिए प्रोड्यूसर खुद पैसे दे तो भी न देखूं।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ट्रेलर देख कर मुझे शर्म आ रही हैा’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘हिंदी बोलने वाली एक्ट्रेस को हिंदी डब कर दिया।’

‘आदिपुरुष’ से कर रहे तुलना
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की तुलना ज्यादातर यूजर्स कृति सेनन की आदिपुरुष से कर रहे हैं। 2023 में रिलीज हुई इस मूवी के डायलॉग्स, किरदारों के लुक और वीएफएक्स को लेकर काफी आलोचना हुई थी। अब दोनों फिल्मों में समानता बताई जा रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘आदिपुरुष के लिए रिस्पेक्ट बढ़ गई।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आदिपुरुष 2.0’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘रामायण को ट्रोल करने वालों की फेवरेट मूवी’
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के बारे में
फिल्म का निर्माण महोबिया फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है। अजय कनौजिया की कंपनी एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड ने इसे पेश किया है। इसका निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है।