{"_id":"59d89f474f1c1bc8678b48c6","slug":"facts-you-must-know-about-jaane-bhi-do-yaaro-fame-film-maker-kundan-shah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉलेज से निकलते ही इस लड़के ने बॉलीवुड से लेकर लंदन तक को हिला दिया था...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉलेज से निकलते ही इस लड़के ने बॉलीवुड से लेकर लंदन तक को हिला दिया था...
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sat, 07 Oct 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Kundan Shah
कुंदन शाह भी चले गए! कैसे जाने दें यारों
Kundan Shah
लेखक-निर्देशक कुंदन शाह क्लासिक कॉमेडी 'जाने भी दो यारो' और टीवी सीरीज 'नुक्कड़' के लिए सबसे ज्यादा जाने गए।
पढ़ें: 'कभी हां कभी ना' करते देखी 'क्या कहना', कुंदन शाह की इन फिल्मों ने सिखाया 'जाने भी दो यारों'
पढ़ें: 'कभी हां कभी ना' करते देखी 'क्या कहना', कुंदन शाह की इन फिल्मों ने सिखाया 'जाने भी दो यारों'
Kundan Shah
पुणे की एफटीआईआई से निर्देशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने 1983 में ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, रवि वासवानी, पंकज कपूर और सतीश शाह के साथ एक यादगार फिल्म 'जाने भी दो यारो' बनाई। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा लें कि आज भी फेसबुक पर इस फिल्म के लिए स्पेशल इवेंट पेज बनाए जाते हैं। इस फिल्म के लिए कुंदन शाह को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kundan Shah
फिल्म के बाद कुंदन शाह ने टीवी में भी वहीं धमाल किया। उनकी बनाई पहली टीवी सीरीज 'ये जो है जिंदगी' (1984) शुक्रवार रात 9 बजे आया करती थी। इसकी लोकप्रियता इतनी थी कि लंदन के स्टोर्स को भी सीरीज के वीडियोज की कॉपी का इंतजार होता था।
विज्ञापन
Kundan Shah
साल 1985 से लेकर 1986 तक कुंदन शाह ने सईद अख्तर मिर्जा के साथ मिलकर टीवी सीरीज 'नुक्कड़' का निर्देशन किया। 1988 में उन्होंने सिटकॉम (सिटुएश्नल कॉमेडी) 'वाघले की दुनिया' का निर्देशन किया जो मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्षमण के किरदार 'कॉमन मैन' पर आधारित थी।